अंबिकापुर

Big Incident: सूरजपुर में कूलर बना मौत की वजह, नहाकर कमरे में आया युवा SECL कर्मी, हाथ रखते ही चली गई जान

Big Incident in Surajpur: सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में हुई घटना, मध्यप्रदेश के बिजुरी स्थित एसईसीएल में कार्यरत था युवक
2 min read
Big incident
Big incident in Surajpur (Demo pic)

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में युवा एसईसीएल कर्मी की मौत घर में रखे कूलर की वजह से हो गई। दरअसल कूलर में प्रवाहित करंट (Current in cooler) की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। एसईसीएल कर्मी नहाने के बाद कमरे में आया। फिर कमरे में रखे कूलर पर हाथ रखकर पत्नी से बात करने लगा। इसी बीच उसे करंट का जोरदार झटका लगा। इससे वह वहीं गिरकर अचेत हो गया। थोड़ी देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे और उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए। फिर उसे तत्काल अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा एसईसीएल कर्मी की मौत (Death due to current) से परिजनों में मातम पसर गया है।

सूरजुपर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी 30 वर्षीय रोविन मंडल पिता नारायण मंडल मध्यप्रदेश स्थित एसईसीएल बिजुरी में कार्यरत था। बिजुरी में ड्यूटी होने की वजह से घर पर उसका कम ही आना-जाना था। इसी बीच वह ड्यूटी खत्म कर 9 जुलाई की रात अपने घर मदनपुर (Big incident with SECL employee) आया था।

10 जुलाई की दोपहर में बारिश हो रही थी, इस दौरान घर के पास बोरिंग चलाने के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट हो गया। इसी समय रोविन बाथरूम से नहाकर अपने कमरे में गया। वहां कपड़ा बदलने के बाद कमरे में लगे कूलर पर हाथ रखकर पत्नी से बात कर रहा था। तभी कूलर से करंट का जोरदार झटका लगा और वह तत्काल जमीन पर गिर कर अचेत हो गया।

Big incident in house: अस्पताल में मृत घोषित

जमीन पर गिरकर वह छटपटाते हुए बेहोश (SECL employee died) हो गया। इस दौरान कमरे में रही पत्नी को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन पति को इस हालत में देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो परिजन कमरे में पहुंचे। करंट लगने की खबर पर वे हड़बड़ा गए।

फिर आनन-फानन में निजी वाहन से उसे परिजनों द्वारा अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी जहां सदमे में है, वहीं माता-पिता समेत अन्य परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Updated on:
12 Jul 2026 03:57 pm
Published on:
12 Jul 2026 03:57 pm