अंबिकापुर

घर में सो रहे दंपती के सिर पर किया पत्थर से प्रहार, पति की मौत, फिर 4 लाख रुपए लेकर बदमाश फरार

Murder and loot: पत्नी की हालत गंभीर, वारदात में जान-पहचान वालों के शामिल होने की आशंका, हाथी के हमले में मृतक के बेटे की मौत पर शासन से मिले रुपयों को दंपती ने घर पर रखा था
2 min read
घर में सो रहे दंपती के सिर पर किया पत्थर से प्रहार, पति की मौत, फिर 4 लाख रुपए लेकर बदमाश फरार
Injured old woman

सीतापुर. Murder and loot: ग्राम गेरसा चेचडांड़ में बुधवार की रात को लूट की नीयत से अज्ञात लुटेरों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने घर में रखे करीब 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। ये रुपए हाथी के हमले में बेटे की मौत के बाद मुआवजा के रूप में शासन की ओर से मिले थे। वृद्ध दंपती ने उन रुपयों को घर पर ही रखा था। हमले में किसी जान-पहचान वालों के शामिल होने की ही आशंका जताई जा रही है।


सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा चेचडांड़ निवासी 70 वर्षीय किशुन राम व इसकी पत्नी 65 वर्षीय सुकवारो बाई बुधवार की रात को घर में सो रहे थे। देर रात घर में अज्ञात लुटेरे आ घुसे और सो रहे दंपती पर ईंट से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान लुटेरेे घर में रखे करीब 4 लाख रूपए लेकर फरार हो गए। साल भर पूर्व हाथी के हमले में मृतक के बेटे राजेश की मौत हो गई थी। वन विभाग द्वारा वृद्ध दंपत्ति को मुआवजा राशि ५ लाख ७५ हजार रुपए दिए गए थे। बैंक से निकालकर सारा पैसा किशुन ने अपने घर में रखा था।

इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में जानकर लोगों के शामिल होने की आशंका है। इस आधार पर भी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।


पति-पत्नी शराब पीने के थे आदी
दंपती शराब पीने के आदि थे। यह अक्सर घर में शराब बनाकर पीते थे और लोगों को पिलाते थे। इस दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था और गुस्से में महिला सारे रुपए लेकर पड़ोसी के यहां चली गई थी। बाद में पड़ोसी द्वारा समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया था।

Published on:
07 Mar 2024 09:51 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष