अंबिकापुर

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Accident in Surguja: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र के डांडग़ांव में हुआ हादसा, होटल के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बुझा दी भट्ठे की आग
2 min read
Petrol-diesel tanker reached in hotel lit furnace
Surguja Accident, होटल में घुसा टैंकर, आग बुझाता फायरब्रिगेड (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडग़ांव में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर (Tanker accident) का चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आने के दौरान डांडग़ांव में नाश्ता करने एक होटल में घुसा। इसी दौरान टैंकर बैक होकर लुढकते हुए करीब 200 मीटर दूर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंच गया। इस दौरान एक बुलेट वाहन भी दब गया। यह देख होटल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल भट्ठे की आग को बुझाया। सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस व अदाणी कोल माइंस से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

रायपुर की ओर से टैंकर क्रमांक यूपी 65 केटी- 6569 का चालक अंबिकापुर की ओर आ रहा था। रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे उसने फ्यूल से भरे टैंकर को अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे (Ambikapur-Bilasput NH) पर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडग़ांव में एक होटल के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद वह नाश्ता करने होटल में घुस गया। इसी बीच टैंकर बैक होकर लुढक़ते हुए करीब 200 मीटर दूर अतुल स्वीट्स के जलते भट्ठे तक पहुंच गया।

इस दौरान होटल के पास खड़ा एक बुलेट भी टैंक के पहियों के नीचे पूरी तरह से (Bullet crushed) दब गया। टैंकर को भट्ठे तक पहुंचा देख होटल के कर्मचारियों ने भट्ठे में पानी डालकर आग बुझा दी। इस दौरान होटल में करीब आधा दर्जन लोग नाश्ता कर रहे थे। यदि टैंकर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह (Udaypur Police) दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पर अदाणी कोल माइंस से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते भट्ठे की आग को पूरी तरह से बुझाया। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाकर टैंकर को वहां से हटाने की कार्रवाई की गई।

Surguja Accident, बैक होकर होटल में घुसा टैंकर (Photo- Patrika)

Road accident: प्रत्यक्षदर्शियों का है ये कहना

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर से दबकर बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यदि बुलेट वहां खड़ा नहीं होता तो टैंकर होटल को तोड़ते हुए जलते भट्ठे तक पूरी तरह पहुंच जाता। ऐसे में टैंक में आग लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। होटल के कर्मचारियों ने भी काफी सूझबूझ का परिचय दिया।

इस दौरान वहां काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि जब टैंकर ने लुढकना शुरु किया, इस दौरान तक उसके ड्राइवर को पता नहीं चल सका था, जबकि टैंकर करीब 200 मीटर दूर तक पहुंच गया।

Updated on:
18 Oct 2026 01:35 pm
Published on:
18 Oct 2026 01:34 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष