अंबिकापुर

Tiranga Yatra: उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहर में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

Tiranga Yatra: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद सेना के शौर्य व पराक्रम को नमन करने के लिए निकाली गई है तिरंगा यात्रा
less than 1 minute read
Tiranga yatra
Tiranga yatra in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम' के नारे लगे।

तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद हमारे देश की सेना के शौर्य व पराक्रम को नमन करने के लिए ये तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) आयोजित की गई है। हर भारतीय को जिस तिरंगे पर नाज़ है वह तिरंगा आज विश्व क्षितिज पर गर्व और स्वाभिमान से लहरा रहा है।

Tiranga Yatra: ये रहे उपस्थित

तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, राजकुमार अग्रवाल, विकास पांडे, संतोष दास, अजय प्रताप सिंह, विजय व्यापारी, अनिल अग्रवाल, रजनीश पांडे, निश्चल सिंह, अनिल तिवारी, रिंकू वर्मा, रवीन्द्र भारती, रमेश जायसवाल तथा संजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
11 Aug 2025 07:41 pm
Published on:
11 Aug 2025 07:41 pm