
अंबिकापुर/लखनपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर लहपटरा के पास स्थित टोल नाके से रात में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान मंत्री की गाड़ी पर बूम बैरियर गिर (Boom Barrier fell on Minister car) गया। इसे लेकर वहां बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मंत्री (Chhattisgarh Minister Laxmi Rajwade) के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोग वाहन से उतरे। इसके बाद टोल कर्मचारी को कई थप्पड़ मारे। इस दौरान टोलकर्मी हाथ जोडक़र उसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब टोलकर्मियों द्वारा मामले की शिकायत शिकायत आवेदन लखनपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे-130 स्थित लहपटरा टोल नाके में स्थानीय टोल कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Beaten Viral on Social media) हो रहा है। इस वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला रात में टोल नाके से गुजऱ रहा था।
इसी दौरान उनके गाड़ी के ऊपर बूम बेरियर गिर गया। इसके बाद काफिले के वाहन में सवार व्यक्ति बूम बेरियर गाड़ी पर गिरने से ग़ुस्से में आ गया। फिर उसने अन्य टोलकर्मियों से पूछताछ की और जहां से बूम बैरियर गिरा था, उसमें बैठे टोलकर्मी को लगातार थप्पड़ मारे। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मामले में तूल पकड़ लिया है।
पीडि़त युवक द्वारा टोल कर्मियों (Toll worker beaten) व अपने गांव के लोगों के साथ लखनपुर थाने में पहुंचकर मामले में आवेदन दिया गया है। हालांकि इसमें मंत्री का नाम आने के बाद अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
टोल प्लाजा में मंत्री के गाड़ी के ऊपर बूम बैरियर गिरने के बाद बैरियर कर्मचारी हाथ जोडक़र माफी मांग रहा था। इसी दौरान गाड़ी से उतरे एक व्यक्ति ने उसे थप्पड़ पर थप्पड़ जड़े। इसे मंत्री की सुरक्षा (Minister Security) में चूक भी माना जा रहा है। इधर स्थानीय टोल कर्मी की पिटाई े बाद लहपटरा गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वे टोलकर्मी के समर्थन में खड़े हो गए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।