अंबिकापुर

Unveils Martyr statue: Video: सीएम से पहले युकां जिलाध्यक्ष ने कर दिया शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, कमिश्नर बोले- होगी कार्रवाई

Unveils Martyr statue: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद और डीसी रोड स्थित भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व विधायक रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का करने वाले हैं अनावरण
2 min read
Unveils Martyr Statue
Youth Congress Surguja president Vikal Jha unveiled statue (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब से डेढ़ घंटे बाद अंबिकापुर पहुंचने वाले हैं। वे शहर के आकाशवाणी चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद तथा डीसी रोड स्थित भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व विधायक रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का अनावरण (Unveils Martyr statue) करेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार की आधी रात युवक कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा नेताओं में हडक़ंप मच गया। बाद में प्रतिमा को फिर से ढंका गया।

दरअसल युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा रात करीब 12 बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ आकाशवाणी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने एक वीडियो बनवाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने स्व. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण स्थल को भव्यता प्रदान की है, जबकि शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा (Unveils Martyr statue) के समक्ष साज-सज्जा नहीं की गई है।

Youth Congress Surguja president Vikal Jha unveiled statue (Photo- Video grab)

इसके बाद उन्होंने शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं के साथ नारे लगाए। इसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पर अपलोड कर वायरल (Unveils Martyr statue) कर दिया। वीडियो वायरल होते ही शहर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। यह बात जब महापौर तक पहुंची तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

महापौर ने कहा कि सीएम गुरुवार की शाम 4 बजे उक्त प्रतिमा का अनावरण करेंगे, ऐसे में सुबह से वहां साज-सज्जा का काम किया जाना था।

Unveils Martyr statue: फिर से ढंकी गई प्रतिमा

रात में ही भाजपा नेताओं तक वायरल वीडियो (Unveils Martyr statue) पहुंच गया। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और फोटोग्राफी करने के बाद उन्होंने फिर से शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को ढंका। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सीएम इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इधर भाजपा नेता संतोष दास ने भी युकां जिलाध्यक्ष द्वारा प्रतिमा के अनावरण को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया बताते हुए इसे शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष तक निगम में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इन्होंने प्रतिमा का अनावरण नहीं कराया। अब जब भाजपा (Unveils Martyr statue) यह काम कर रही है तो कांग्रेसी इनका अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

कमिश्नर बोले- होगी कार्रवाई

युकां जिलाध्यक्ष द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण (Unveils Martyr statue) सीएम से पहले कर दिए जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इधर निगम कमिश्नर डीएन कश्यप का कहना है कि वर्ष 2013 से यह प्रतिमा यहां स्थापित है, लेकिन कुछ विवाद की वजह से इसका अनावरण नहीं हो पाया था।

विवाद को समाप्त कर आज इसका अनावरण सीएम के हाथों होना है। उन्होंने कहा कि आधी रात ही युकां नेता ने इसका अनावरण कर दिया, यह शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला कृत्य है। उक्त नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Apr 2026 01:15 pm
Published on:
09 Apr 2026 01:13 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद