अंबिकापुर

बीच सड़क पर राहगीरों ने देखी युवती की लाश, पास ही क्षतिग्रस्त पड़ी थी उसकी स्कूटी

मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी सूचना, अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरी
less than 1 minute read
death
हाईवे किनारे मिला लड़की का शव, पिता का आरोप बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म

सीतापुर. एक युवती अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से दूसरे गांव की ओर जा रही थी। वह कुछ दूर निकली ही थी कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में युवती सिर के बल सड़क पर गिरी।

गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसकी लाश तथा बगल में ही क्षतिग्रस्त स्कूटी देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम जामकानी निवासी 30 वर्षीय उर्मिला पिता हीरासाय बुधवार की दोपहर अपनी स्कूटी से किसी काम से ग्राम चलता की ओर जा रही थी। वह रायगढ़-चलता मार्ग पर पहुंची ही थी कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी।

सिर में गंभीर चोट आने पर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने उसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
24 Oct 2018 08:14 pm