
Girl
अंबिकापुर. इंजीनियरिंग की छात्रा ने एक युवक पर 8 साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि 8 साल पूर्व जब वह अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी तो युवक अपने भाई के घर आकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पढ़ाई करने वह 6 साल तक रायपुर में रही, यहां भी युवक उसकी आबरु से खेलता रहा। छात्रा का कहना है कि वह उसे अपने दोस्तों से अपनी पत्नी बताकर मिलवाता था। बाद में अलग-अलग धर्म का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। मामले में गांधीनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरसीडबरा निवासी 25 वर्षीय एक युवती 8 वर्ष पूर्व गांधीनगर में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं कुसमी के ग्राम नीलकंठपुर निवासी दिनेश कुमार भगत पिता रूपदेव भगत 26 वर्ष भी पढ़ाई करने यहां आया था। युवक छात्रा के पड़ोस में अपने बड़े भाई के घर रह रहा था।
इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई और मोबाइल के जरिये बातचीत शुरू हो गई। युवक ने मौका देख उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीडि़ता का आरोप है कि युवक उससे अक्सर शादी करने की बात कहता था। इससे वह उसके झांसे में आ गई। छात्रा का कहना है कि उसके मना करने के बावजूद युवक उसके कमरे और बड़े भाई के घर ले जाकर दुष्कर्म करता था।
पढ़ाई खत्म होने के बाद शादी की करने लगा बात
छात्रा ने बताया कि वह जब उससे शादी की बात करती तो युवक पढ़ाई खत्म होने का बहाना कर बात को टाल देता था। 2 साल बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने रायपुर चली गई। वहां किराए के मकान में भी आकर युवक उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब उसकी पढ़ाई खत्म हुई तो वह शादी के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी तो अलग धर्म होने का हवाला देकर शादी की बात से इनकार कर दिया।
युवक के इनकार से त्रस्त होकर छात्रा ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
रायपुर में भी की थी शिकायत
छात्रा ने बताया कि युवक के झूठे वायदे से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से भी की थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि युवक उसे अपने घर भी ले जाया करता था और परिजन से भी मिलवाया था। यहीं नहीं, युवक अपने दोस्तों के घर शादी में अक्सर पीडि़ता को अपनी पत्नी बनाकर ले जाया करता था और उसके साथ वहां भी शारीरिक संबंध बनाता था।
परिजन बोले- अंबिकापुर आ जाओ तब करा देंगे शादी
पीडि़ता ने बताया कि युवक के परिजन को जब शिकायत की बात पता चली तो वे रायपुर पहुंच गए। उन्होंने उसे भरोसा दिया कि जब वह पढ़ाई खत्म कर अंबिकापुर आ जाएगी तो उसकी शादी अपने बेटे से करा देंगे। उनकी बातों में आकर उसने शिकायत वापस ले ली थी। वहां से लौटने के बाद अब वे भी मुकर गए।
Published on:
24 Oct 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
