28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान से मौत बनकर 2 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत नाजुक

मवेशी चराने गए थे दोनों बच्चे, अचानक हल्की बारिश शुरु हुई और तेज गरज के साथ उन पर गिरी आसमानी आफत

less than 1 minute read
Google source verification
dead body

Dead body

अंबिकापुर. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन 12 वर्षीय एक बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बच्चे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज शहर के मिशन अस्पताल में चल रहा है।


अंबिकापुर के गांधीनगर थानांतर्गत ग्राम बकिरमा निवासी 12 वर्षीय अनुज मिंज पिता भजन मिंज सोमवार को गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने गया था। शाम चार बजे अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई। अनुज अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

इसकी चपेट में आने से अनुज व जवाहिर नाम का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने गांव में जाकर दोनों के परिजन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे दोनों बच्चे को घर लाए। रात 8 बजे संजीवनी 108 से अनुज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने उसे जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। जबकि जवाहिर के परिजन ने उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग