
Congress bag
लखनपुर. अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत लखनपुर के ग्राम जमगला में फ्लाइंग स्क्वायड ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से झोला व साड़ी जब्त किया। मंगलवार को फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी अजीत कुमार चौबे को सूचना मिली कि ग्राम जमगला में कांग्रेस कार्यकर्ता भीम सिंह के घर झोला व साड़ी वोटरों को बांटा जा रहा है।
इस पर टीम तत्काल भीम सिंह के घर पहुंची और 20 नग पंजा छाप अंकित झोला व 15 नग साड़ी जब्त की गई। झोले पर टीएस बाबा जिंदाबाद लिखा हुआ था।
शिकायत पर की गई है कार्रवाई
फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी अजीत कुमार चौबे ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री को लखनपुर थाने के सुपुर्द किया गया है।
सरगुजा संभाग में ताबड़तोड़ धरपकड़
सरगुजा संभाग में फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अंबिकापुर के बौरीपारा में जहां सोमवार की रात फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने 30 लावारिस शॉल बरामद किया था।
वहीं कोरिया जिले में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने सोमवार की रात एक मिनी ट्रक भाजपा के कमल छाप की टी-शर्ट, टोपी, झंडा, बैनर समेत अन्य सामान जब्त किया।
Updated on:
23 Oct 2018 08:45 pm
Published on:
23 Oct 2018 08:45 pm
