28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लॉक अध्यक्ष की शिकायत पर एसडीएम ने मकान में मारा छापा, मिलीं 8 लाख की साडिय़ां और कंबल

शिकायत के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने की तत्काल कार्रवाई, कांग्रेस ने की जांच की मांग

2 min read
Google source verification
Sarees and blankets

Sarees and blanket

सोनहत. विधानसभा चुनाव की फ्लाइंग स्क्वाड ने सोमवार की रात ग्राम पंचायत सोनहत के एक निजी मकान से कंबल, साड़ी सहित करीब 8 लाख का सामान पकड़ा है। मामले की शिकायत कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम व थाना प्रभारी से की थी। एसडीएम के निर्देश पर पूरी कार्रवाई की गई।


कोरिया जिले के सोनहत जनपद क्षेत्र में भारी मात्रा में कंबल व गर्म कपड़े फ्लाइंग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। ग्रामीण अंचल में ऐसी चर्चा है कि सोनहत के एक निजी मकान में भारी मात्रा कंबल भर कर रखे थे, जिसे रामगढ व दुरस्थ वनांचल क्षेत्र में पिछले 6 माह बाद पैसे देने के नाम पर बांटे जा रहे थे।

मामले में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गुलाब चौधरी ने इसकी एसडीएम और थाना प्रभारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन व पुलिस की जांच टीम निजी मकान पहुंची और घंटेभर कार्यवाही कर बड़ी संख्या में कंबल सहित अन्य माल जब्त किया है। जब्त कंबल, साडिय़ों व अन्य सामान की कीमत करीब 8 लाख आंकी गई है।

मामले में पूछताछ की जा रही है कि आखिर भारी संख्या में कंबल कहां, किसके द्वारा और किसके लिए लाकर एक निजी मकान में रखा गया था।


कांग्रेस ने जांच व कार्रवाई की मांग रखी
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चौधरी की शिकायत पर पुलिस पहले ग्राम गरनई पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने वोट को लेकर कुछ नहीं बताया। यह जरूर सामने आया कि 6 माह की उधारी पर कंबल दिया जा रहा है।

इसके बाद सोनहत स्थित निजी मकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान पता चला कि बेचने वाले मप्र के नीमच शहर के रहने वाले है और कंबल पानीपत से खरीकर लाए हैं।


कांग्रेस ने की जांच की मांग
कांग्रेस ने कंबल पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि ऐसे लोग पिछले 20 दिन से वनांचल क्षेत्र में कंबल बांट रहे हैं। ऐेसे लोगों के पास क्रय बिल है या नहीं। इसकी जांच कराने की गुहार लगाई है।

इसके अलावा कंबल रखने वाले गोदाम के अनुबंध की जांच, फर्म के बैंक स्टेटमेंट की जांच कराने की मांग रखी है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि दुकानदार को कंबल का पैसा नकद नहीं चाहिए था। ये 6 महीने की उधारी में कंबल बिक्री कर रहे थे।