26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Koria / MCB Crusher Sealed: अवैध पत्थर खदान और मोबाइल क्रशर सील, संचालक ने रेलवे ठेकेदार को दे दिया था लाइसेंस

MCB Crusher Sealed: अवैध पत्थर खदान और मोबाइल क्रशर सील, संचालक ने रेलवे ठेकेदार को दे दिया था लाइसेंस

Crusher plant Seal: नियम विरुद्ध तरीके से ब्लास्टिंग करा रहा था रेलवे का ठेेकेदार, ब्लास्टिंग से पत्थर उडक़र पहुंच रहा धान के खेतों में, सुरक्षा घेरा नहीं होने से ग्रामीणों पर था संकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Nov 2026, 6:13 PM IST

Crushed plant sealed by Mining Department

MCB Crusher Sealed, क्रशर प्लांट जिसे सील किया गया (Photo- Patrika)

बरबसपुर। एमसीबी जिले के मनेद्रगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरगा के हलफली पुल के पास अवैध तरीके से खोले गए पत्थर खदान और मोबाइल स्टोन क्रशर को खनिज विभाग की टीम ने सील (Crusher plant sealed) कर दिया है। दरअसल क्रशर संचालक ने लाइसेंस लेकर रेलवे ठेकेदार को सौंप दिया था। इधर रेलवे ठेकेदार सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए हैवी ब्लास्टिंग करा रहा था, जिससे पत्थर उडक़र ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच रहे थे। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी। वहीं सरपंच का कहना था कि केवल क्रशर लगाने और भंडारण की अनुमति पंचायत की ओर से दी गई थी, ब्लास्टिंग की अनुमति हमने नहीं दी थी।

बता दें कि खनिज अमला गुरुवार को मौके पर पहुंचा और दस्तावेजों की जांच करने के बाद कार्रवाई की। ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि उक्त खदान में डबल रेल लाइन बिछाने वाले रेलवे ठेकेदार (Railway Contractor) के स्टाफ खुदाई करवा रहे हंै। मोबाइल क्रशर को भी रेलवे ठेकेदार ने लगाया है, जो कि नियम के विरुद्ध है। आदिवासी की जमीन को संचालक कवि जायसवाल ने एग्रीमेंट करवाया है, यह भी नियम के विरुद्ध है।

यहां रेलवे ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से ब्लास्टिंग कराई जाती है, जिससे आसपास के खेतों में लगी धान की फसल में पत्थर उडक़र जा रहे हैं। पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं होने की वजह से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि आदिवासी की जमीन का किस आधार पर लीज (Land Lease) लिया गया है। इसमें प्रशासन की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Blasting in crusher plant: ब्लास्टिंग की नहीं दी गई है अनुमति

इस संबंध में ग्राम पंचायत मोरगा के सरपंच सुरेश सिंह का कहना है कि पत्थर खदान खोलने के लिए पूर्व सरपंच ने प्रस्ताव दिया था। हमने मोबाइल क्रशर लगाने एवं भंडारण का प्रस्ताव बनाकर दिया है। जबकि हैवी ब्लास्टिंग (Heavy Blasting) करने की अनुमति नहीं है। उक्त जमीन आदिवासियों के पट्टे की है। किस आधार पर खनिज लाइसेंस दिया गया है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

जमीन मालिकों ने ये कहा

जमीन मालिक राजू सिंह का कहना है कि यह मेरे पट्टे की जमीन है। इसमें पत्थर खदान (Stone mine) संचालित हो रहा है। मैने न तो कोई एग्रीमेंट किया है और न ही मुझे एक भी रुपए मिले हैं। वहीं दर्रीटोला निवासी शिवलाल सिंह का कहना है कि जिस जमीन पर पत्थर खदान संचालित हो रहा है, वहां मेरे परिवार के कई सदस्यों के पट्टे की जमीन है। हम लोग एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए है। मनमानी तरीके से खनन किया जा रहा है।