13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 साल से फरार रेंजर को पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, किया था ये घिनौना काम

वर्ष 1996 में रेंजर के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ था अपराध, मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ से हुई गिरफ्तारी
2 min read
Google source verification
Forest Ranger

Ranger arrested

वाड्रफनगर. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के रेंजर 22 वर्ष से लकड़ी कटाई के एक मामले में अपराध दर्ज होने के बाद फरार चल रहे थे। आरोपी रेंजर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


वर्ष 1996 में वन परिक्षेत्र अधिकारी वाड्रफनगर एमपी सिंह के खिलाफ क्षेत्र अंतर्गत वनों से लगभग 6 लाख की हल्दु की लकड़ी की अवैध कटाई के मामले में धारा 420, 467, 468, 120 बी व 188 अपराध दर्ज हुआ था।

इसमें कुल 3 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज था जिसमें से दो लोग न्यायालय द्वारा जमानत पर बाहर थे किंतु यहां कार्यरत महेंद्र प्रताप सिंह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के बंटवारे में एमपी चले गए और वहां जाने के बाद उनकी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। वर्ष २००२ में न्यायालय से उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।

लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। अभी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरार आरोपियों, वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी रेंजर एमपी सिंह को मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें वाड्रफनगर न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एमपी सिंह एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में संविदा पर बांधवगढ़ में कार्यरत थे। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने कहा कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में 22 वर्ष से फरार रेंजर को अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया।


ये था मामला
वर्ष 1996 में सरपंचों को टीपी काटकर हल्दु की लकड़ी काटने का अधिकार दिया गया था। लेकिन इस अधिकार की अवहेलना करते हुए वन अधिकारियों ने वन से काफी मात्रा में अवैध रूप से हल्दु लकड़ी की कटाई कर दी थी।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग