28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑफिसरों ने रात में वाहन रुकवाया तो देखकर रह गए दंग, ड्राइवर बोला- भाजपा दफ्तर से…, बस इतना ही है पता

फ्लाइंग स्क्वायड ने एक वाहन में 35 बोरा भाजपा की टोपी गमछा, टी-शर्ट, झंडा, बैनर, झोला एवं अन्य प्रचार सामग्री की जब्त

2 min read
Google source verification
Officers caught Advertisement things

Officers seized BJP advertisement things

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने सोमवार की रात ग्राम सुरमी चौक पर वाहन चेकिंग करते समय भाजपा की चुनाव प्रसार सामग्री पकड़ी। इसे भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर से चिरमिरी कार्यालय भेजा जा रहा था। वाहन में 35 बोरा भाजपा की टोपी गमछा, टी-शर्ट, झंडा, बैनर, झोला एवं अन्य चुनाव प्रचार सामग्री थी, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।


कोतवाली बैकुंठपुर क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम सोमवार की रात सुरमी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शाम करीब 7-9 बजे के बीच एक गाड़ी पहुंची। इसमें भाजपा की 35 बोरा में चुनाव प्रसार सामग्री लोड थी। इसे बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय से चिरमिरी भाजपा कार्यालय भेजा जा रहा था।

चुनाव प्रचार सामग्री में भाजपा का कमल निशान बना था। इसके अलावा टोपी, गमछा, बैनर, झोला, टी-शर्ट सहित प्रचार सामग्री को जब्त कर सिटी कोतवाली बैकुंठपुर भेजा गया। वहीं आधी रात को बैकुंठपुर तहसीलदार टीआर देवांगन की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया है। मामले में कार्रवाई के बाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटर्स को लुभाने शॉल-साड़ी व कंबल बांटने की चर्चा होने लगी है।


वाहन चालक-सहयोग ने टीम को यह बताया
मामले में वाहन चालक और उसके एक सहयोगी ने टीम को बताया कि बैकुंठपुर के कुछ लोगों ने भाजपा जिला कार्यालय से यह माल उठाकर चिरमिरी के भाजपा कार्यालय पहुंचाने की बात कही थी। हमलोग इसे लेकर चिरमिरी जा रहे थे और इससे ज्यादा हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है।

इसकी पुष्टि होने के बाद और बिना कोई आदेश परिवहन करने पर चुनाव सामग्री को अपने कब्जे में लिया गया है, जिसे उच्च अधिकारियों के आदेश और थाना क्षेत्र की जानकारी के बाद वाहन सहित चालक और उसके सहयोगी को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर को सौंप दिया गया है। मामले में आचार संहिता का उल्लंघन के साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।


35 बोरा जब्त किया गया सामान
सोमवार की मध्य रात्रि चिरमिरी और बैकुंठपुर की संयुक्त यातायात टीम द्वारा वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच एक माल वाहन की चैकिंग की गई, जिसमें भारी मात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल बने टोपी, गमछा, झोला, बैनर, टी-शर्ट, झंडा से भरे 35 बोरा को बिना दस्तावेज और किसी के अधिकृत नहीं होने पर जब्त कर लिया गया है।
पीआर फुलेकर, प्रभारी फ्लाइंग स्क्वाड बैकुंठपुर