अंबिकापुर

युवक हर दिन करता था छात्रा का पीछा, एक दिन घर पहुंच गया और मौका पाकर किया घिनौना काम

छात्रा ने थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, गांव से आई छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में करती है पढ़ाई
less than 1 minute read
Girl
School girl

अंबिकापुर. एक युवक हर दिन एक छात्रा का पीछा करता था। स्कूल से घर जाने के दौरान पीछा करते-करते उसने उसका घर देख लिया था। एक दिन युवक उसके घर पहुंच गया। यहां छात्रा को बाहर देख उससे छेडख़ानी करने लगा।

छात्रा जब चिल्लाई तो युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। छात्रा ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने छेडख़ानी का मामला दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरु कर दी है।


शहर में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर खुर्द का सामने आया है है। गांव की रहने वाली एक छात्रा गंगापुर खुर्द में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाई करती है।

पिछले कुछ दिनों से जब वह स्कूल जाती थी तो बतौली के ग्राम बांसाझाल निवासी हेमंत लकड़ा उसका पीछा करता था, युवक का मनोबल दिनों दिन बढ़ता गया। एक दिन वह छात्रा का पीछा करते करते-करते उसके घर तक पहुंच गया।

सोमवार की सुबह आरोपी छात्रा के घर गया और उसे बाहर देख उससे छेडख़ानी करने लगा। जब छात्रा चिल्लाने लगी तो युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी।

मामले में छात्रा की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 7, 8 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
18 Oct 2018 02:57 pm
Published on:
18 Oct 2018 02:57 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video