अंबिकापुर

Surguja Car Accident: एनएच पर तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 15 मीटर दूर गिरा, मौत

Surguja car Accident News: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, शौच के बाद पैदल लौटते समय सीतापुर थाना क्षेत्र के मंगारी में हुआ दर्दनाक हादसा
3 min read
Road accident in Surguja
Road accident on NH. कार जिसने टक्कर मारी तथा युवक जिसकी मौत हुई (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर रविवार की अलसुबह तेज रफ्तार कार ने पैदल घर लौट रहे एक युवक को टक्कर (Surguja road accident news) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलते हुए करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक भागने लगा तो ग्रामीणों से उसका पीछा कर पकड़ लिया और सीतापुर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस युवक का शव बरामद कर अस्पताल ले गई। इससे मृतक के परिजनों में नाराजगी है कि पुलिस उन्हें बिना सूचना दिए शव उठवाकर अस्पताल ले गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Surguja car accident, हादसे के बाद सडक़ पर पड़ा युवक का शव (Photo- Patrika)

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगारी के कोलतापारा निवासी अर्जुन बखला पिता पैगा बखला 45 वर्ष रविवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर गया था। वहां से करीब 5 बजे वह पैदल घर की ओर लौट रहा था। वह अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच (Car collided young man) पर सडक़ किनारे-किनारे चल रहा था।

इसी दौरान अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार क्रमांक सीजी 15 ईसी-5927 ने जूनापारा के पास उसे टक्कर मार दी। टक्कर (Surguja accident news) इतनी तेज थी कि अर्जुन बखला हवा में उछलते हुए करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Car accident neww, युवक अर्जुन बखला (Photo- Patrika)

हादसे के बाद कार चालक सीतापुर के ग्राम देवगढ़ निवासी टीके सिंह 48 वर्ष वहां से भागने का प्रयास करने लगाा, जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार चालक को उनके हवाले कर दिया गया।

शव उठा ले गई पुलिस, परिजन नाराज

बताया जा रहा है कि हादसे (Road accident) की सूचना पर घटनास्थल पर सीतापुर पुलिस पहुंची। वह युवक का शव बरामद कर सीतापुर अस्पताल ले गई। इधर मृतक के घरवालों को जब यह जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंच गए।

उन्होंने शव अस्पताल लाने पर गहरी नाराजगी जताई, उनका कहना था कि पुलिस ने उन्हें दुर्घटना के तत्काल बाद सूचना नहीं दी और सीधे शव अस्पताल ले आए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।

Car accident, दुर्घटनाकारी कार (Photo- Patrika)

Surguja Road Accident case: सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाइवे पर आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं (Road accident) होती रहती है, कई मौकों पर दुर्घटनाकारी वाहन चालक वहां से फरार हो जाते है, ऐसे में उनका पता नहीं चल पाता है। ग्रामीणों ने सीतापुर से अंबिकापुर तक चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि दुर्घटना के बाद वाहन चालकों की पहचान हो सके।

Updated on:
19 Jul 2026 02:23 pm
Published on:
19 Jul 2026 02:23 pm
Also Read
View All
Surguja Elephant Attack: सबसे महंगी सब्जी लेने जंगल गए दंपती पर हाथी ने किया हमला, पति का जबड़ा टूटा तो गिरकर पत्नी हुई घायल

Farmer Death: हुकिंग कर खेत की सिंचाई कर रहा था सरगुजा का किसान, लगा करंट का झटका और हो गई मौत

Big Incident: सरगुजा में खेत की जुताई करते कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर, निकालते समय पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित