अशोकनगर

रेप के बाद तय हुआ रिश्ता तो लड़की को उठाने तलवार लेकर घर पहुंचा सलीम, बीच में आए पिता-भाई पर किया हमला

Ashoknagar Rape Case : युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो। फिर तलवारे तहराते हुए युवती का अपहरण करने उसके घर में घुसे बदमाश। पिता और भाई ने रोकने की कोशिश की तो पीट-पीटकर दोनों के हाथ तोड़ दिए। भीड़ इकट्ठी हुई तो हो गए फरार।

3 min read

Ashoknagar Rape Case : मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यहां कुछ बदमाश एक युवती के घर में घुसकर उसे जबरन अपहरण कर ले जाने लगे। हद तो तब हो गई कि, जब युवती के पिता और भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश को तो हथियारबंद बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।

बता दें कि ये बेकौफ अपराधी युवती के घर में तलवार, लोहे की रॉड और डंडे लेकर घुसे थे। हालांकि, गनीमत रही कि, पीड़ित परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोगों ने घरों से निकलकर आरोपियों को घेर लिया, जिसके चलते आरोपी लड़की को छोड़कर भाग निकले। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

क्या है मामला ?

गुरुवार को देर शाम कालू उर्फ सलीम खान अपने कुछ साथियों के साथ तलवार और डंडे लेकर युवती के घर पहुंचा। आरोपी ने घर में घुसकर तलवार लहराते हुए लड़की को पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच जब उसके पिता और भाई ने बदमाशों के इस कृत्य से उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तलवार और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया। लेकिन, चीख पुकार सुनकर घर के बाहर इक्ट्ठी भीड़ को जब आरोपियों ने देखा तो खुद की पिटाई का खतरा भांपकर आरोपी लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकले।

अपहरण से पहले किया युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

अपहरण की इस सनसनीखेज वारदात में एक और बड़ी जानकारी ये भी है कि, आरोपियों ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था, जिसका वीडियो बनाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। जानकारी ये भी है कि अश्लील वीडियो के आधार पर बदमाश युवती के साथ पहले कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

पीड़िता बोली- उसने गलत काम किया

इस सनसनीखेज मामले में पीड़िता ने रोते हुए बताया कि, आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। इसके बाद भी जब घर वालों ने उसकी मर्जी से उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी तो आरोपी अपने साथियों को लेकर घर आया और उसका अपहरण करके ले जाने लगा। पिता और भाई ने जब इसका विरोध किया तो उसने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, दोनों के हाथ तोड़ दिए। 6 बजे उनके साथ पूरा घटनाक्रम हुआ। करीब 8 बजे से पहले उसका परिवार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन करीब 6 घंटे तक टालमटोल करने के बाद रात करीब 1 बजे उनकी शिकायत दर्ज की गई।

मामला दो समुदायों से जुड़ा, इसलिए गर्माई राजनीति

बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना जिले के रामपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कालू उर्फ सलीम के खिलाफ पहले तो पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी की, लेकिन देर रात मामले के तूल पकड़ने के बाद कुछ हिंदू संगठन थाने पहुंचे, तब कहीं जाकर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता और भाई के साथ हुई मारपीट का केस भी दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरूख के खिलाफ आरोप पंजीबद्ध किया है।

मुख्य आरोपी को पहुंचाया जेल, अन्य की तलाश जारी

मामले के तूल पकड़ते ही केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल दो अलग अलग प्रकरण दर्ज किये। साथ ही जानकारी ये सामने आई है कि पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। फिलाहल, उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। वहीं, मामले को लेकर अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन का कहना है कि इस तरह दहशतगर्दी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 और धारा 341 के साथ साथ दूसरे केस में 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Updated on:
01 Jun 2024 08:12 am
Published on:
31 May 2024 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर