
Hottest City in MP : इन दिनों मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप ( extreme heat ) देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि, कई शहर भट्टी की तरह तप रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को मौसम विभाग ( meteorological department ) की ओर से जो जानकारी जारी की गई है, वो बेहद चौंकाने वाली है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ शहर अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री सेल्सियस अधितम तापमान ( maximum temperature ) के करीब पहुंच गए हैं। इसने आम जन जीवन तो मुहाल कर ही दिया है, साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी ये जानलेवा साबित हो रहा है। हालात ये हैं कि कई खेतों और जंगली क्षेत्रों में भीषम गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आने लगी हैं।
राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक प्रकाश ढोले का कहना है कि, प्रदेश के कई इलाके इस सम भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालात ये हैं कि हालिया सामने आए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी सीधी जिले में पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री जा पहुंचा है। इसके साथ ही प्रदेश के खजुराहो का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दोनों जिलों में तेज गर्मी दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 10 से अधिक जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सिलयस से अधिक दर्ज हुआ है।
जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन सबके चलते अगले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा… केरल में मानसून ने एक दिन पहले 30 मई को दस्तक दे दी है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो प्रदेश में मानसून 1-2 दिन पहले आ सकता है…।
Updated on:
31 May 2024 11:56 am
Published on:
31 May 2024 11:56 am
