एशिया

पाकिस्तान में दो भाइयों ने की बहन और चचेरे भाई की हत्या

अविवाहित बहन से चार बच्चों के बाप भाई से प्रेम संबंध था। इसका सुराग जब परिजनों को लगा तो पहले तो दोनों समझाया लेकिन जब नहीं माने तो हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 4:08 PM IST
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान में दो भाइयों ने की बहन और चचेरे भाई की हत्या

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में दो व्यक्तियों ने तथाकथित सम्मान के नाम पर शुक्रवार को अपनी 15 वर्षीय बहन और चचेरे भाई (कजिन) की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के भाइयों को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का शक था, इसीलिए उन्होंने कथित इज्जत के नाम पर उनकी हत्या कर दी। यह मामला शांगला जिले के मारटुंग क्षेत्र के लारे का है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की अविवाहित थी, वहीं युवक सैद मुहम्मद (27) चार बच्चों का पिता था।

खेत में भाई को मारी गोली
मृतक के पिता खान सैद ने पुलिस को बताया कि उसके दो भतीजों ने उस समय उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह खेतों में काम कर रहा था। इसके बाद वे घर गए और अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए। खान सैद ने कहा कि उन्होंने मारटुंग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। फिलहाल हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिस दी जा रही है।

Published on: