धर्म/ज्योतिष

2026 Me Makar Sankranti Kab Hai: साल 2026 में कब है मकर संक्रांति? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

2026 Me Makar Sankranti Kab Hai: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही खास महत्व है। इस तिथि पर सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन गंगा स्नान और दान का विधान है। साल 2026 की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में मकर संक्रांति किस दिन मनाई जाएगी। यहां नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त।

2 min read
Jan 03, 2026
istock

2026 Me Makar Sankranti Kab Hai: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि को उत्तम तिथियों में से एक माना जाता है। संक्रांति की तिथि हर महीने में आती है, लेकिन मकर संक्रांति का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार हर राज्य में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मकर संक्रांति के दिन विशेषतौर पर खीचड़ी बनाई जाती है। इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में मकर संक्रांति कब है।

ये भी पढ़ें

January Calendar 2026 : मकर संक्रांति से वसंत पंचमी तक, व्रत, उत्सव और खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है यह महीना

मकर संक्रांति डेट 2026


हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य दोपहर 3 बजकर 6 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का समय दिन में 8 बजकर 42 तक रहने वाला है। 14 जनवरी के दिन महापुण्य काल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा 9 बजकर 4 मिनट तक। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा।

मकर संक्रांति शुभ संयोग


इस साल मकर संक्रांति के दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं। इस साल 14 जनवरी 2026 के दिन षटतिला एकादशी की तिथि भी पड़ रही है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन आप सूर्य देवता की पूजा के साथ- साथ विष्णु भगवान की पूजा कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर दान करने का भी खास महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, घी और गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति महत्व


मकर संक्रांति का वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही महत्व बहुत ज्यादा है। इस दिन पुण्य काल में स्नान और दान करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति पर दान करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस त्योहार को कृषि और ऋतु परिवर्तन से भी जोड़कर देखा जाता है। ये पर्व हर जगह पर अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने से साधक को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Published on:
03 Jan 2026 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर