
surya gochar 2026: सूर्य का सिंह राशि में गोचर, कारोबार से राजनीति तक दिखेगा असर (फोटो सोर्स- Gemini AI)
Sun Transit Leo: ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 17 अगस्त की रात सूर्य ने राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश कर लिया है। सूर्य अब 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही रहेगा। सिंह सूर्य की अपनी राशि है। इस राशि पर ये 17 सितंबर तक गोचर (Surya Gochar 2026) करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में निचली राशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि निचली राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य के लिए यह राशि महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि 12 राशियों में केवल सिंह का स्वामित्व सूर्य के पास है। ऐसे में अपनी ही राशि में पहुंचने पर सूर्य का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है।
सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है। वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है। जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।
सूर्य के स्वराशि सिंह में गोचर करने से शेयर मार्केट में बड़ी उत्तल-पुथल अगले एक महीने में हो सकती है। सोने चांदी के दाम में कुछ गिरावट हो सकती है। इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलाव भी हो सकते हैं। देश के कुछ हिस्सों में गुजरात महाराष्ट्र में तेज बारिश से जनहानि होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान कई राज्यों में अच्छी बारिश होगी। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं की ओर से छात्र आंदोलन बढ़ेगे। राजनीति में भी आरोप प्रत्यारोप तेज होंगे और दल बदल की राजनीति हावी रहेगी।
Updated on:
24 Aug 2026 12:30 pm
Published on:
24 Aug 2026 12:30 pm
