धर्म/ज्योतिष

Budh Gochar 2025: साल के आखिरी में बुध करेंगे गोचर, इन राशियों का खुलेगा भाग्य

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह साल के अंत अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध का ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। चलिए जानते हैं किन राशि के जातक को इस गोचर से लाभ हो सकता है।
less than 1 minute read
Dec 27, 2025
Budh Gochar 2025
istock

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध साल के आखिरी में 29 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का गोचर लगभग दोपहर के 1 बजे होगा। बुध के धनु राशि में प्रवेश से कुछ राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। बुध ग्रह धनु राशि में 16 जनवरी 2026 तक रहने वाले हैं। इसके बाद बुध मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को कारोबार में बहुत मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं बुध का ये गोचर किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

इन राशियों को होगा फायदा

धनु राशि
बुध के धनु राशि के जातक को बुध गोचर से बहुत सारा लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपको कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपके कारोबार में बहुत मुनाफा देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। किसी विदेश यात्रा के संयोग बन रहे है। निवेश करने के लिए आपका सबसे अच्छा समय रहने वाला है।

मकर राशि
मकर राशि के जातक के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर और व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।परिवार में खुशहाली आएगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह की संभावना है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। सारी परेशानियां समाप्त हो सकती है। मित्रो के साथ कहीं घूमने- फिरने जा सकते है। हर काम में परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

Updated on:
27 Dec 2025 01:21 pm
Published on:
27 Dec 2025 01:21 pm