धर्म/ज्योतिष

December 2025 Vrat Tyohar: 5 दिसंबर से पौष माह आरंभ, अंतिम महीने में 22 व्रत-त्यौहार, देखिए पूरी लिस्ट

December 2025 Vrat Tyohar List: कब है मोक्षदा एकादशी, खरमास और गुरु गोबिंद सिंह जयंती? देखें दिसंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट
2 min read
Nov 29, 2025
Feature image

December 2025 Vrat Tyohar Festival List: हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्यौहार पड़ते हैं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में भी कई खास व्रत आने वाले हैं। यह महीना मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू हो रहा है। महीने की शुरुआत मोक्षदा एकादशी से होगी।

इस तिथि को आध्यात्मिक प्रगति के लिए विशेष माना जाता है। माना जाता है कि यह व्रत करने से पापों से मुक्ति, शांति और समृद्धि मिलती है। इसके अलावा इस माह सफला एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, खरमास, कालाष्टमी, पुत्रदा एकादशी, पौष अमावस्या, गुरु गोविंद सिंह जयंती आदि व्रत-त्योहार भी हैं। इस लेख में जानते हैं, दिसंबर महीने के व्रत-त्यौहार और ग्रह गोचर के बदलाव के बारे में...

दिसंबर 2025 व्रत-त्यौहार ( December 2025 Vrat Tyohar 2025 )

DateFestival / Vrat / Event
1 दिसंबर 2025मोक्षदा एकादशी
1 दिसंबर 2025गीता जयंती
2 दिसंबर 2025प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
2 दिसंबर 2025मत्स्य द्वादशी
4 दिसंबर 2025दत्तात्रेय जयंती
4 दिसंबर 2025मार्गशीर्ष पूर्णिमा
4 दिसंबर 2025अन्नपूर्णा जयंती
5 दिसंबर 2025पौष माह आरंभ
5 दिसंबर 2025रोहिणी व्रत
7 दिसंबर 2025संकष्टी चतुर्थी
7 दिसंबर 2025अखुरख संकष्टी
11 दिसंबर 2025कालाष्टमी
11 दिसंबर 2025मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 दिसंबर 2025सफला एकादशी
16 दिसंबर 2025धनु संक्रांति
16 दिसंबर 2025खरमास आरंभ
17 दिसंबर 2025बुध प्रदोष व्रत
18 दिसंबर 2025मासिक शिवरात्रि
19 दिसंबर 2025पौष अमावस्या
21 दिसंबर 2025सबसे छोटा दिन
21 दिसंबर 2025चंद्र दर्शन
24 दिसंबर 2025विघ्नेश्वर चतुर्थी
25 दिसंबर 2025स्कंद षष्ठी
25 दिसंबर 2025क्रिसमस
27 दिसंबर 2025गुरु गोबिंद सिंह जयंती
28 दिसंबर 2025मासिक दुर्गाष्टमी
30 दिसंबर 2025पौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबर 2025कूर्म द्वादशी

दिसंबर 2025 ग्रह-गोचर ( December 225 Grah Gochar 2025 )

  • 5 दिसंबर 2025- कर्क राशि से निकलकर गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश
  • 7 दिसंबर 2025- मंगल का वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश
  • 6 दिसंबर 2025 - बुध का तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर
  • 28 दिसंबर 2025- बुध का वृश्चिक से धनु राशि प्रवेश
  • 16 दिसंबर 2025- सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
  • 20 दिसंबर 2025- शुक्र का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश

आने वाले साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों बनाने वाले हैं। बृहस्पति नए साल में मिथुन, कर्क और सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह वर्ष की शुरुआत में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में दिखने को मिल सकता है। खासकर मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है।

Updated on:
29 Nov 2025 01:39 pm
Published on:
29 Nov 2025 01:39 pm