धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar February 2026 : फरवरी में 4 ग्रहों का महा-गोचर, लक्ष्मी नारायण से बुधादित्य योग तक, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Grah Gochar in February 2026 : फरवरी 2026 ग्रहों की दृष्टि से बेहद अहम महीना रहने वाला है। सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनेगा, जिससे लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और शुक्रादित्य जैसे शक्तिशाली योग सक्रिय होंगे। इसका असर सीधे तौर पर करियर, व्यापार, विवाह मुहूर्त और देश-दुनिया की घटनाओं पर पड़ेगा।

2 min read
Jan 26, 2026
Grah Gochar in February 2026 : ग्रहों की चाल बदलेगी खेल! फरवरी में इन 6 राशियों की खुलेंगी किस्मत की तिजोरी (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Grah Gochar February 2026 : फरवरी का महीना ज्योतिष के हिसाब से खास रहने वाला है। इस बार चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के मुताबिक, इस महीने महाशिवरात्रि जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार तो होंगे ही, साथ ही ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु एक साथ रहेंगे, तो इस राशि के लोगों के लिए फरवरी बेहद अहम साबित हो सकता है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल आदित्य, शुक्रादित्य, पंचग्रही और बुधादित्य जैसे कई खास योग बनेंगे। इन बदलावों से कुछ राशियों की किस्मत जोर मार सकती है।

2026 की बात करें, तो पहला विवाह मुहूर्त 5 फरवरी को है और साल का आखिरी मुहूर्त 6 दिसंबर को। पूरे साल में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त आएंगे। फरवरी में 12, मार्च, अप्रैल और मई में 8-8 मुहूर्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 26 January: गणतंत्र दिवस राशिफल 26 जनवरी: वृषभ, मिथुन, कर्क समेत इन 5 राशियों को बड़ा लाभ, मिलेगा धन-यश

अब बात करें ग्रहों की चाल की

3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में आएंगे, जिससे राहु के साथ युति बनेगी. 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, और यहां त्रिग्रही योग और लक्ष्मी नारायण योग बनेंगे। इसी दिन सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में, 7 फरवरी को बुध और 11 फरवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में पहुंचेंगे। 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य के साथ चतुर्ग्रही योग बन रहा है। आगे 15 फरवरी को मंगल धनिष्ठा नक्षत्र, बुध पूर्वाभाद्रपद में, 19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में, 22 फरवरी को शुक्र पूर्वाभाद्रपद और शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में आएंगे। 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। महीने के आखिर तक बुध कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। सिंह राशि में केतु और मीन राशि में शनि रहेंगे।

2026 में सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त फरवरी में होंगे - 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को।

अब थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। ग्रहों के बड़े बदलाव के चलते विवाद, प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तेजी आएगी, शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटेगी, और इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। वहीं, राजनीतिक हलचल और उथल-पुथल भी बढ़ सकती है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के आसार हैं, लेकिन धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और गिरफ्तारियों की भी संभावना है। रेल दुर्घटनाओं का भी खतरा है। महिलाओं के लिए समय कुछ मुश्किल रह सकता है, और किसी बड़ी फिल्म अभिनेत्री के बारे में बुरी खबर मिल सकती है। देश-दुनिया में राजनीतिक बदलाव, सत्ता में फेरबदल और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन, फिल्म, नाटक, फैशन, डांस, कॉमेडी ये सब चर्चा में रहेंगे। मौसम अचानक बदल सकता है बारिश, बर्फबारी की आशंका है। सेना की ताकत बढ़ेगी, और कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी। खेल, गायन, मनोरंजन से जुड़ी बुरी खबरें और किसी बड़े नेता के बारे में दुखद समाचार मिल सकता है।

अब अच्छी खबर

वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए ये महीना खूब शुभ रहेगा। काम में कामयाबी मिलेगी, व्यापार में मुनाफा और नौकरी में वेतन बढ़ने की संभावना भी है।

ग्रहों के अशुभ असर से बचना है, तो हनुमानजी की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें। भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करें, महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 26 जनवरी 2026: सोमवार, दुर्गाष्टमी और भीष्म अष्टमी पर टैरो से जानें करियर-धन-प्रेम का भविष्य

Also Read
View All

अगली खबर