13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 26 जनवरी 2026: सोमवार, दुर्गाष्टमी और भीष्म अष्टमी पर टैरो से जानें करियर-धन-प्रेम का भविष्य

Tarot Rashifal 26 January 2026: माघ मास के 23वें दिन, भीष्म अष्टमी और दुर्गाष्टमी पर जानें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल।

3 min read
Google source verification
Tarot Rashifal 26 January 2026

Tarot Rashifal 26 January 2026 टैरो राशिफल 26 जनवरी 2026: (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 26 January 2026: आज 26 जनवरी 2026, माघ मास का 23वां दिन है। सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का महत्व है। आज भीष्म अष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी का पावन संयोग भी बन रहा है। सूर्य देव मकर राशि में और चंद्रमा मेष राशि में विराजमान हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स आपके आज के दिन को बेहतर समझने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल, जिसमें करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाले हैं। साथ ही आज आर्थिक स्थिति भी खास नहीं दिखाई दे रही है। आज आपको किसी से उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। कोशिश करें की आप बुरी आदतों से थोड़ा बचकर रहें।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। लेकिन, आपको अति लोभ से बचकर रहने की जरूरत है। साथ ही आज बाहर के खाने से बचे।

6 से 9 Mulank वाले जानें 2026 कैसा रहने वाला है

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों का आज अधिकतर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति के अवसर लेकर आ सकता है। आज नौकरीपेशा जातकों व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगा। इतना ही नहीं आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Virgo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के अविवाहितों के लिए आज विवाह के नए अवसर प्राप्त हो जाएंगे। वहीं, इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज इस राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव वाला लेकर आएगा। वहीं, आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी मधुर वाणी आपके रिश्तों में मजबूती लेकर आएगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। इसलिए आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज किसी नए काम की शुरुआत में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आज आपको खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार का वातावरण कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आज शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा गडबड रहने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग