धर्म/ज्योतिष

Laxmi Narayan Yog 2026: 2 मार्च तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन

Laxmi Narayan Yog 2026 : लक्ष्मी नारायण योग 2 मार्च 2026 तक बना रहेगा, और इसका असर जबरदस्त रहेगा। ज्योतिषी मानते हैं कि ये योग बहुत शुभ होता है। धन, वैभव, और सफलता सब कुछ इसमें मिल जाता है। जिनकी कुंडली में ये योग बनता है, उनके जीवन में सुख ही सुख रहता है। मां […]

2 min read
Feb 09, 2026
Laxmi Narayan Yog 2026 : लक्ष्मी नारायण योग 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Laxmi Narayan Yog 2026 : लक्ष्मी नारायण योग 2 मार्च 2026 तक बना रहेगा, और इसका असर जबरदस्त रहेगा। ज्योतिषी मानते हैं कि ये योग बहुत शुभ होता है। धन, वैभव, और सफलता सब कुछ इसमें मिल जाता है। जिनकी कुंडली में ये योग बनता है, उनके जीवन में सुख ही सुख रहता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती है। अब सवाल है, ये योग किन राशियों की किस्मत बदलने वाला है? चलिए जानते हैं।

पंचांग के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को रात 1:15 बजे शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस समय कुंभ राशि में पहले से ही बुध और राहु विराजमान हैं, जिससे एक शुभ और प्रभावशाली योग बन रहा है। यह विशेष योग 2 मार्च 2026 तक सक्रिय रहेगा। चंद्र राशि पर आधारित इस ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, इस अवधि में मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को खास लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 10 फरवरी 2026: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

लक्ष्मी नारायण योग 2026: इन 4 राशियों के लिए कुबेर के भंडार का खुला ताला

मेष राशि

आपके लिए ये योग कमाल का साबित होगा। नए कमाई के रास्ते खुलेंगे। जो लोग प्रमोशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। अचानक इनकम बढ़ जाएगी। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए ये समय बहुत फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके साथ रहेगी। नई नौकरी मिलने के भी संकेत हैं।

तुला राशि

शुक्र की मेहरबानी से आपके भौतिक सुख बढ़ेंगे। नया घर या गाड़ी खरीदने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। विदेश में नौकरी का सपना भी हकीकत बन सकता है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। शुक्रवार का व्रत करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि

लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए भी फायदे का सौदा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो पैसा अटका हुआ था, वो हाथ लग जाएगा। मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी खास काम में बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को सलाह है कि मां वैभव लक्ष्मी की पूजा करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Mahashivratri 2026 : शनि दोष से बचने के लिए शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 दान, टल जाएगा हर संकट

Published on:
09 Feb 2026 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर