धर्म/ज्योतिष

Magh Mela Daan 2026: माघ मेले के दौरान करें इन खास चीजों का दान, मिलेगा पितरों का खूब आशीर्वाद

Magh Mela Daan 2026: साल 2026 में माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से होने वाली है। माघ मेले के दौरान कुछ खास चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि माघ मेले के समय में किन चीजों का दान करना चाहिए।

2 min read
Dec 27, 2025
Magh Mela Daan 2026
getty image

Magh Mela Daan 2026: माघ मेले का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। माघ मेले की शुरुआत साल 2026 में 3 जनवरी 2026 से होगी और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी 2026 को होगा। माघ मेले हर साल प्रयागराज में लगता है। इस मेले के दौरान गंगा स्नान और दान का विधान है। माघ मेले के समय में गंगा स्नान और दान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस समय में किया गया दान पितरों की आत्मा को शांति पहुंचता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ मेले में कुछ खास चीजें का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पूरे परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाकर रखते हैं। आइए जाने माघ मेले के समय में किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

अन्न दान
माघ मेले के समय में आप अन्न का दान कर सकते हैं। इस दौरान आप जरूरतमंद को और ब्राह्मणों को भोजन करवा सकते हैं। माघ मेले में अन्न का दान करने से साधक के जीवन में कभी भी अन्न धन की कोई कमी नहीं आती है। पूर्वजों के आशीर्वाद से सदा उनका भंडार भरा रहता है।

वस्त्र दान
माघ का महीना ठंड का महीना होता है। इस समय में कपड़े का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। माघ मेले में आप कपड़े और गर्म कंबल का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से पितर प्रसन्न रहते हैं।

बिस्तर का दान
माघ मेले के समय में आप कंबल, रजाई या गर्म बिस्तर और चरपाई का दान कर सकते हैं। इन चीजों को दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माघ मेले में बिस्तर का दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

तिल का दान
शास्त्रों में तिल के दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। आप माघ मेले में मकर संक्रांति के दिन तिल का दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद तिल का सेवन करें और इसका दान जरूर करें। तिल का दान करने से जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

Updated on:
27 Dec 2025 10:16 am
Published on:
27 Dec 2025 01:00 pm