धर्म/ज्योतिष

Numerology: मनी माइंडेड होते हैं इस मूलांक के जातक, पैसों से होता है प्यार

Numerology: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र का बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण विधा मानी जाती है। अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक का पता लगाया जा सकता है। आज हम बात करेंगे किस मूलांक के जातक मनी माइंडेड होते हैं । आइए जानते हैं इनके बारे में।

2 min read
Dec 26, 2025
Numerology
istock

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जो लोग बहुत ही मनी माइंडेड होते हैं। इस मूलांक के लोगों को पैसों से बहुत ज्यादा प्यार होता है। इसके साथ ही ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। ये लोग जिस काम में भी हाथ लगाते हैं, इन लोगों को उस काम में सफलता हासिल होती है। आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 5 के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने कि 5, 14, 23 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 5 होता है। आइए जानते हैं मूलांक 5 के बारे में।

इस मूलांक के जातक को होता पैसों से प्यार

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह
अंक शास्त्र में मूलांक 5 का स्वामी बुद्ध ग्रह को माना गया है। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। बुद्ध के प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक बुद्धि के बहुत तेज होते हैं। ये अपनी चतुराई से हर किसी को अपनी बात में ले लेते हैं।

बिजनेस करने में होते हैं माहिर
मूलांक 5 के जातक एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं। इन लोगों में कारोबार करने की बुद्धि बहुत तेज होती है। ये लोग किसी भी हाल में अपने काम में मुनाफा कमा ही लेते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और तेज दिमाग के बल पर ये एक सफल कारोबारी बनते हैं।

पैसों से होता है प्यार
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 के जातकों को पैसों से बहुत प्यार होता है। ये लोग पैसा कमाने के साथ- साथ पैसा बचाने में भी बहुत माहिर होते हैं। इन लोगों में निवेश करने का अच्छा गुण समाहित होता है। ये लोग अपने एक पैसे को चार पैसा करना बहुत अच्छे से जानते हैं।

जोखिम उठाने में होते हैं आगे
इस मूलांक के जातक किसी काम में जोखिम उठाने आगे होते हैं। ये लोग जो निर्णय ले लेते हैं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। ये लोग हर काम में अपने साहस के दम पर सफलता हासिल करते हैं।

बनाते हैं अलग पहचान
मूलांक 5 वाले लोग भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। इन लोगों की कम्यूनिकेशन सिक्ल बहुत अच्छी होती है। ये अपनी वाक्पटुता से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इनका व्यक्तित्व भी बहुत आकर्षित होता है।

Updated on:
26 Dec 2025 12:24 pm
Published on:
26 Dec 2025 02:00 pm