धर्म/ज्योतिष

Numerology: उम्र से ज्यादा समझदार होते हैं इस मूलांक के जातक, उठाते हैं सारे घर की जिम्मेदारी

Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर हम उसका मूलांक निकाल सकते हैं। मूलांक का हमारे जीवन में बहुत ही गहरा असर पड़ता है। आज हम बात करेंगे, उन मूलांक के बारे में जो अपनी उम्र से ज्यादा समझदार हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 min read
Dec 27, 2025
Numerology
istock

Numerology: हम देखते हैं कि हमारे आसपास बहुत सारे लोग अपनी उम्र से ज्यादा समझदार लगते हैं। कुछ लोगों को उनकी परिस्थिति समझदार बना देती है तो कुछ लोगों में जन्मजात ही ये गुण होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक के जातक अपनी उम्र से पहले ही बड़े हो जाते हैं। ये लोग बहुत छोटी सी उम्र से ही अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा लेते हैं। इन लोगों में किसी भी काम को जिम्मेदारी के साथ करने का गुण भी बहुत होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किस तारीख के जन्में लोग उम्र से पहले ही हो जाते हैं बड़े।

किस तारीख पर जन्म लेने वाले लोग होते हैं समझदार

मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8,17, या 26 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। अंक शास्त्र के अनुसार ये लोग बचपन से ही बहुत मेहनती होते हैं और इन लोगों में समझदारी कूट-कूटकर भरी रहती है।

दिमाग के तेज
मूलांक 8 वाले जातक दिमाग के बहुत तेज होते हैं। ये लोग अपने तेज दिमाग और बुद्धि के बल पर कम उम्र में ही बहुत नाम कमा लेते हैं। ये लोग बहुत कर्मठ और धैर्यवान होते हैं। मूलांक 8 के जातक पर हर काम पूरे धैर्य के साथ करते हैं। धैर्यवान होने के कारण इनको अपनी मेहनत का फल हमेशा मीठा मिलता है।

संघर्षशील
इस मूलांक के जातक बहुत ही संघर्षशील होते हैं। ये लोग अपना जीवन बहुत संघर्षों में काटते हैं। जीवन में अधिक संघर्ष देखने के कारण भी ये लोग वक्त से पहले समझदार हो जाते हैं और पूरे परिवार का भार उठा लेते हैं।

न्यायप्रिय स्वभाव
मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है, इस कारण इस मूलांक के जातक को स्वभाव बहुत ही न्यायप्रिय होता है। ये कभी भी किसी के साथ धोखा नहीं करते हैं। ये लोग जैसे के साथ तैसा जैसा व्यवहार करते हैं। इनके लिए कोई अपना कोई पराया नहीं होता है। ये लोग हर किसी के साथ प्यार से रहना पसंद करते हैं।

किस क्षेत्र में बनाते हैं करियर
मूलांक 8 के जातक अधिकतर डॉक्टर, कैमिस्ट, हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर,या किसी मशीनी काम में अपना करियर बनाते हैं। ये शनि का अंक माना जाता है, इसलिए इस अंक के लोग आपको मजदूरी करते हुए भी मिल सकते हैं। मेहनत वाले काम में ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

Updated on:
27 Dec 2025 11:25 am
Published on:
27 Dec 2025 02:00 pm