धर्म/ज्योतिष

Relationship Horoscope 2026: कर्क से कन्या राशि वालों के रिश्तों में आएंगे उतार-चढ़ाव, जानें उपाय

साल 2026 में कर्क, सिंह और कन्या राशि के रिश्तों में अलग-अलग तरह के अनुभव देखने को मिलेंगे। जहां कर्क और सिंह को सावधानी रखनी होगी, वहीं कन्या राशि के लिए यह वर्ष रिश्तों में स्थिरता और नई शुरुआत का संकेत देता है।
2 min read
Dec 24, 2025
Relationship Horoscope 2026 (PC: GEMINI GENERATED)
Relationship Horoscope 2026 (PC: GEMINI GENERATED)

2026 Relationship Horoscope: 2026 का साल रिश्तों के लिहाज़ से कई राशियों के लिए परीक्षा की तरह रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए यह वर्ष भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, तो कुछ के लिए रिश्तों को संवारने और नए संबंधों की शुरुआत का अवसर बनेगा। खासतौर पर कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में रिश्ते इस साल अहम भूमिका निभाएंगे। कहीं वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत हैं, तो कहीं प्रेम संबंधों में मधुरता लौटने की संभावना। तो आइए जानते हैं कि 2026 Relationship Horoscope के अनुसार कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन और पारिवारिक रिश्ते कैसे रहेंगे, साथ ही जानेंगे आसान उपाय जो रिश्तों में स्थिरता और सकारात्मकता ला सकते हैं।

कर्क राशि: भावनाओं की कसौटी पर रिश्ते

कर्क राशि को रिश्तों की सबसे संवेदनशील और भावनात्मक राशि माना जाता है। कर्क जातक भावनाओं के लिए जीते हैं और रिश्तों को आखिरी सांस तक निभाने की कोशिश करते हैं। साल 2026 कर्क राशि के लिए रिश्तों के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

पिछले वर्षों की तुलना में हालात बेहतर जरूर होंगे, लेकिन अभी भी रिश्तों में पूरी स्थिरता नहीं दिख रही। वैवाहिक जीवन में तनाव, गलतफहमी और दूरी की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, जबकि अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। साल के मध्य में विवाह, संतान प्राप्ति और रिश्तों को सुधारने के प्रयास सफल हो सकते हैं। इस वर्ष कर्क राशि वालों को भावनाओं में बहकर गलत फैसले लेने से बचना चाहिए। नवम भाव का शनि आपके जीवन से गैरजरूरी रिश्तों को अलग करेगा।

उपाय: पूरे साल रोज सुबह

“ॐ बृं बृहस्पतये नमः”

का जाप करें और केले के पौधे की पूजा करें।

सिंह राशि: अहंकार बन सकता है रिश्तों की परीक्षा

सिंह राशि के लोग रिश्ते कम बनाते हैं, लेकिन जिन्हें अपनाते हैं उन्हें पूरी ताकत से निभाते हैं। वर्ष 2026 में सिंह राशि पर अष्टम शनि ढैया का प्रभाव रहेगा, जिससे पारिवारिक और वैवाहिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।

घर-परिवार, भाई-बहन और जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध, अहंकार और डोमिनेंस रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस साल विनम्रता और धैर्य बेहद जरूरी है। साल के अंत में विवाह और संतान सुख के योग बन सकते हैं, लेकिन लापरवाही रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है।

उपाय: रोज शाम 108 बार

“ॐ शं शनैश्वराय नमः”

का जाप करें।

कन्या राशि: रिश्तों में स्थिरता और नई शुरुआत

कन्या राशि के लोग रिश्तों को व्यावहारिक नजरिए से देखते हैं। साल 2026 कन्या राशि के लिए रिश्तों के मामले में शुभ रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और पुराने टूटे रिश्तों में सुधार होगा। हालांकि परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। इसके अलावा वर्ष रिश्तों, प्रेम और विवाह के लिए सकारात्मक रहेगा।

उपाय: पूरे साल जल में हल्दी मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

Updated on:
24 Dec 2025 12:41 pm
Published on:
24 Dec 2025 12:41 pm