Saturn–Venus Trine : 27 नवंबर 2025 को शनि और शुक्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो 2026 में सभी राशियों के रिश्तों, इमोशन्स और फाइनेंशियल लाइफ पर गहरा असर डालेगा। ज्योतिष के अनुसार यह समय पुराने कर्मों के फल मिलने का होता है चाहे वे प्यार से जुड़े हों या पैसों से।
Saturn–Venus Trine : 27 नवंबर 2025 को शनि और शुक्र एक खास तरह का संयोग बनाते हैं। ज्योतिष में इसे बहुत शुभ और जरूरी माना जाता है, क्योंकि यह सीधे हमारी लव लाइफ, रिश्तों, पैसे और लंबे समय से चल रहे कर्मों पर असर डालता है। भृगु नाड़ी ज्योतिष के अनुसार यह समय ऐसा होता है जब पुराने फैसलों और पुराने कर्मों का फल सामने आता है चाहे वे प्यार से जुड़े हों या पैसे से।
इस संयोग का असर 2026 में हर राशि अलग तरीके से महसूस करेगी, कहीं रिश्ते मजबूत होंगे, कहीं पुराने घाव भरेंगे, और कहीं फाइनेंशियल ग्रोथ का नया चक्र शुरू होगा।
मेष (Aries)- इस साल पुराने रिश्ते दोबारा सामने आ सकते हैं या तो क्लोजर देने के लिए या फिर नए तरीके से शुरू होने के लिए। लंबे रिश्ते वालों को सीमाएं तय करनी होंगी। पैसों में रुके हुए काम खुलने लगेंगे और मेहनत का फल मिलेगा।
वृषभ (Taurus)-वृषभ राशि वालों के लिए यह साल प्यार में बहुत लकी रहेगा। पुराने रिश्ते मजबूत होंगे और सिंगल लोगों की मुलाकात किसी भरोसेमंद इंसान से हो सकती है। पिछले सालों की मेहनत अब पैसे के रूप में दिखाई देने लगेगी।
मिथुन (Gemini)- इस साल आपको अपनी लव लाइफ में पुराने पारिवारिक पैटर्न दिख सकते हैं। आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि किन चीजों को बदलना है। पैसों में पार्टनरशिप जैसे जॉइंट इन्वेस्टमेंट—फायदेमंद होंगी, लेकिन साफ बातचीत जरूरी है।
कर्क (Cancer)- आपके लिए यह साल इमोशनल हीलिंग का होगा। कोई ऐसा पार्टनर मिल सकता है जो आपको सुरक्षा और भरोसा दे। पैसों में परिवार, जमीन या पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है।
सिंह (Leo)- आपके रिश्तों में गहराई और आराम के बीच चुनाव करना पड़ेगा। यह साल आपको सिखाएगा कि असली प्यार भरोसे और ईमानदारी से बनता है। पैसे में सिर्फ दिखावे वाली चीजों पर खर्च करने से बचें।
कन्या से मकर (Virgo to Capricorn)- इन राशियों के लिए यह साल जिम्मेदारियों वाला रहेगा। पुराने रिश्ते और भावनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। काम और मेहनत का पक्का फायदा मिलेगा। फाइनेंस में स्टेबिलिटी आएगी।
कुंभ (Aquarius)- आपके रिश्ते थोड़े कम इमोशनल लेकिन बहुत भरोसेमंद होंगे। आप ऐसा पार्टनर चाहेंगे जो आपकी सोच और आज़ादी का सम्मान करे। कोई बड़ा काम या प्रोजेक्ट पैसे की स्टेबिलिटी देगा।
मीन (Pisces)- आपकी लव लाइफ में मैच्योरिटी आएगी। आप यह समझ पाएंगे कि कब त्याग करना है और कब खुद की इज्जत जरूरी है। पैसों में पुराने उधार या नुकसान का समाधान मिल सकता है। आपका इंट्यूशन मजबूत रहेगा, उसी पर भरोसा करें।