Surya Gochar Dhanu Rashi: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं, इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। किसी पर अच्छा तो किसी पर बुरा, 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए धनु राशि में सूर्य राशि परिवर्तन किन राशियों की किस्मत चमकाएगा।
Surya Gochar Dhanu Rashi: कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं, फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस तरह एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार सूर्य का पारगमन 12 बार होता है।
डॉ. व्यास के अनुसार सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है। मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देते हैं। सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालते हैं जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है।
सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकते हैं। उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है। आइये जानते हैं सूर्य के धनु राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या असर होगा।
सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा शुभ फल मेष राशि वालों को ही मिलेगा। इससे पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल जाएगी।
धनु राशि में सूर्य का प्रवेश के बाद वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। सूर्य के धनु राशि में रहने के दौरान विचार-विमर्श कर ही नई योजना बनाएं।
नौकरी-व्यवसाय करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। इस दौरान पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने के योग बन रहे हैं।
इस दौरान शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धर्म कार्य में हिस्सा लेंगे।
धनु राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। गुस्से में वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि में सूर्य गोचर के दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। तनाव की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखकर इसके निराकरण के उपाय पर विचार करना हितकर रहेगा।
धनु राशि में सूर्य के भ्रमण के दौरान तुला राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसिक कदम से व्यापारिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति निर्मित हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
सूर्य के राशि परिवर्तन से 15 दिसंबर से वृश्चिक राशि वालों वाणी में कठोरता आएगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
सूर्य धनु राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इससे धनु राशि वालों का भाग्योदय होगा। आपके अटके काम बनेंगे और आय में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।
धनु राशि में सूर्य गोचर के दौरान राजनीतिक विवाद में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय विवादों से दूर रहना लाभप्रद रहेगा।
धनु राशि में सूर्य राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि के दौरान मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। राजनीतिक और व्यापारिक लाभ के योग बनेंगे।