
Surya Singh Rashi Gochar Effects on Zodiac Signs: ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 17 अगस्त की रात सूर्य ने राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश कर लिया है। सूर्य अब 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही रहेगा। सिंह सूर्य की अपनी राशि है। इस राशि पर ये 17 सितंबर तक गोचर (Surya Gochar) करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य के लिए यह राशि महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि 12 राशियों में केवल सिंह का स्वामित्व सूर्य के पास है। ऐसे में अपनी ही राशि में पहुंचने पर सूर्य का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है।
मेष राशि- कामकाज में आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है और आसपास के लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है।
वृषभ राशि- निवेश या संपत्ति से संबंधित निर्णय लेते समय पूरी जानकारी हासिल करें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने तो बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश करें।
मिथुन राशि- आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा।
कर्क राशि- नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है।
सिंह राशि- आप अपने काम को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है।
कन्या राशि- दूसरों के व्यवहार को लेकर अधिक सोचने से बचें और अपनी ऊर्जा महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं।
तुला राशि- अपने दम पर कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की सराहना होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि- नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं।
धनु राशि- नए लोगों से संपर्क बढ़ेगे और इनमें से कुछ संबंध भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा या धार्मिक गतिविधियों से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं।
मकर राशि- आर्थिक मामलों में कागजी कार्रवाई और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। कार्यक्षेत्र में भी अपने काम को लेकर लापरवाही न करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मीन राशि- नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।