धर्म/ज्योतिष

Vastu Dosh Tips: घर से कैसे दूर करें वास्तु दोष? यहां जानिए सरल उपाय

Vastu Dosh Upay In Hindi: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर से वास्तु दोष को दूर करने से लिए कुछ आसान से उपायों के बारे में बताया गया है। यदि आपके घर में भी वास्तु दोष है तो आप इन उपायों का प्रयोग करके वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु दोष दूर करने के अचूक उपायों के बारे में।

2 min read
Jan 03, 2026
unsplash

Vastu Dosh Upay In Hindi: अधिकतर आपने देखा होगा की लाख कोशिश करने के बाद भी घर में सुख, शांति का माहौल नहीं बन पाता है। आपस में लड़ाई- झगड़े होते हैं और तनाव की स्थिति बनी रहती है। परिवार में कलह का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में वास्तु दोष घर में रखें किसी सामान या घर की गलत दिशा के कारण भी लग जाता है। यदि किसी के घर में वास्तु दोष लग जाए तो उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण व्यक्ति को आर्थिक नुकसान से लेकर सेहत के नुकसान तक की हानि हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल से उपाय बताए गए हैं। यदि हम वास्तु के नियमों का पालन करें तो हम वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं वास्तु दोष के उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें

New Year 2026 Salt Remedy: नए साल पर करें चुटकीभर नमक का ये खास उपाय होगा धन का महालाभ

वास्तु दोष दूर करने के सरल उपाय

मुख्य द्वार पर बनवाएं स्वास्तिक
यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनवा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा घर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है, इसलिए यहां पर स्वास्तिक बनवाने से आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

ईशान कोण का रखें ख्याल
वास्तु शास्त्र में घर के ईशान कोण को जल तत्व की दिशा मानी जाती है। घर की इस दिशा को हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिशा में कलश रख सकते हैं और उड़ते हुए पक्षियों की या उगते सूर्य की तस्वीर लगा सकते हैं।

विंड चाइम्स
आप अपने घर के मेन गेट के पास 6 या 8 रॉड वाली विंड चाइम लगा सकते हैं। मेन गेट पर विंड चाइम लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही परिवार में भी सुख, शांति का वातावरण बना रहता है।

घर में छिड़के नमक
घर से वास्तु दोष दूर को दूर करने के लिए आप नमक प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने घर में जगह- जगह पर नमक के टुकड़े रख दें। ये आपके घर से निगेटिव एनर्जी को तुरंत दूर भागती है। इसके साथ ही आप नमक के पानी का पोंछा भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से परिवार की सेहत अच्छी बनी रहती है।

घोड़े की नाल रखें
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना गया है। आप अपने घर के प्रवेश द्वार के पास घोड़े की नाल लगा सकते हैं। इसको लगाने से आपके घर में सुख, समृद्धि आती है। घोड़े की नाल को कभी भी उल्टा नहीं लटकाना चाहिए। इसको मुख्य द्वार पर लगाने से आय में वृद्धि होती है।

Updated on:
03 Jan 2026 12:33 pm
Published on:
03 Jan 2026 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर