धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें तिजोरी, कभी नहीं खाली होगा भंडार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में तिजोरी रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से घर में बरकत आती है।

2 min read
Dec 13, 2025
Adobe

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किस चीज किस दिशा में रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम बात करेंगे कि घर में रखी तिजोरी को हमें वास्तु के अनुसार किस दिशा में रखना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज को सही दिशा में रखा जाए तो उससे घर में सकारात्मकता आती है। यदि हम किसी भी चीज को गलत दिशा में रखते हैं तो उसका हमें नकारात्मक परिणाम झेलना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर में तिजोरी रखने की सही दिशा क्या होती है इसके बारे में बताया गया है। यदि हम घर में तिजोरी सही दिशा में रखते हैं तो धन का आगमन होता रहता है। अगर हम गलत दिशा में तिजोरी रखते हैं तो इसके कारण हमें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी किस दिशा में रखा चाहिए।

ये भी पढ़ें

बाबा वेंगा की 10 ऐसी भविष्यवाणियां जो हो चुकी हैं सच, आप भी जानें

घर कि किस दिशा में रखें तिजोरी


वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी रखने की सही दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इस दिशा को धन कुबेर की दिशा मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में तिजोरी रखने से धन भंडार भरा रहता है।

इस दिशा में ना रखें तिजोरी


घर की दक्षिण दिशा में गलती से भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। ये दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से धन की हानि हो सकती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस दिशा में गलती से भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए।

इन नियमों का रखें ख्याल

  • यदि आपकी तिजोरी के आसपास कोई भी खराब चीजें रखी है तो उनको तुरंत वहां से हटा दीजिए। खराब चीजें रखने से नकारात्मकता बनी रहती है। जिसके कारण धन आने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
  • अगर आपकी तिजोरी में धन नहीं टिकता है तो वास्तु के अनुसार आप तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर अक्षत और चांदी का सिक्का रख दें। ऐसा करने से आपके सारे वास्तु दोष दूर होंगे और आपकी तिजोरी में धन का आगमन होगा।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा हल्का पीला, सफेद या क्रीम रंग की तिजोरी रखना शुभ माना गया है। यदि हम घर में इस रंग की तिजोरी रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।
Published on:
13 Dec 2025 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर