धर्म/ज्योतिष

Vivah Muhurat 2026: साल 2026 में कब- कब बजेगी शहनाई, यहां देखिए सारे शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2026: इस साल 10 दिसंबर 2025 के बाद से शादी के शुभ मुहूर्त समाप्त हो गए हैं। अब साल 2026 में फिर शादी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2026 में कब- कब शादी के शुभ मुहूर्त होंगे। यहां चेक करें सारी शुभ तिथियां हिंदी में।

2 min read
Dec 17, 2025
istock

Vivah Muhurat 2026 (विवाह शुभ मुहूर्त 2026): हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत ही खा महत्व है। हमारे यहां कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त के नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जब बात की शादी की हो तो शुभ मुहूर्त का देखना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। शादी हमारे 16 संस्कारों में से एक मानी जाती है, इसलिए शादी करने से पहले हमें शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार बिना शुभ मुहूर्त में की गई शादी में बहुत सारी समस्याएं आती है। वहीं अगर हम शुभ मुहूर्त और अच्छे लग्न में विवाह करते हैं तो हमारे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आज हम आपको यहां साल 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए यहां देखते हैं विवाह के शुभ मुहूर्त के सारे डेट्स।

ये भी पढ़ें

2026 Prediction Mulank 6: मूलांक 6 वालों का कैसा रहेगा साल 2026 ? यहां जानें

विवाह शुभ मुहूर्त 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त
नये साल में जनवरी में कोई भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। खरमास और शुक्र अस्त होने के कारण साल 2026 में जनवरी के महीने को किसी भी शुभ काम के लिए सहीं नहीं माना जा रहा है। नये साल में फरवरी के महीने से शुभ लग्न की शुरुआत होगी।

फरवरी 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
फरवरी के महीने में 4,5,6,8,10,12,14,19, 20, 21, 24,25,26 तारीख विवाह करने के लिए शुभ रहेंगी।

मार्च 2026 शुभ मुहूर्त
मार्च के महीने में 2,3,4,7,8,9,11,12 इन तिथियों पर विवाह के योग हैं।

अप्रैल 2026 विवाह शुभ तिथियां
इस महीने में 15,20,21,25,26,27,28,29 तारीख शादी के लिए शुभ होगी।

मई 2026 शादी का शुभ मुहूर्त
मई के महीने में 1,3,5,6, 7,8,13,14 ये तिथियां शुभ रहने वाली हैं।

जून 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
जून के महीने में 21,22,23,24,25,26,27,29 इन तिथियों पर विवाह करना शुभ होगा।

जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त
जुलाई में 1,6,7,11,12 की तिथि शुभ होगी।

नवंबर 2026 विवाह का मुहूर्त
21, 24, 25 और 26 नवंबर तक विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा।

दिसंबर 2026 विवाह का मुहूर्त
दिसंबर के महीने में इन तिथियों पर 3, 4, 5, 6, 11, 12 पर विवाह कर सकते हैं।

Published on:
17 Dec 2025 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर