अयोध्या

NRC के समर्थन में लामबंद हुई हजारों लोगों की भीड़ ने नारे लगाकर किया जागरूक

- अयोध्या में हिन्दू संगठनों के समर्थन मार्च में उमड़े लोग जमकर लगे भारत माता की जय के नारे - हिंदूवादी संगठनों ने भी मार्च में निभायी अहम् भूमिका कहा विरोधी दल के नेता फैला रहे अफवाह

2 min read
Jan 11, 2020
NRC के समर्थन में लामबंद हुई हजारों लोगों की भीड़ ने नारे लगाकर किया जागरूक

अयोध्या : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जहां प्रदेश भर में आज नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैलियाँ निकाली गयीं वहीँ धार्मिक नगरी अयोध्या में भी एक विशाल जनसभा और पैदल मार्च का आयोजन किया गया जिसमे कई हजार कार्यकर्ता और जनता शामिल रही | लोक मंच के तत्वावधान में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड से विशाल शांति मार्च निकाला गया।111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाले गए इस शांति मार्च में भाजपा,महिला व युवा मोर्चा,आरएसएस,विहिप,बजरंग दल समेत 20 सामाजिक संगठनों ने शिरकत की। जय श्री राम और भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए विशाल शांति मार्च पुष्पराज चौराहा,तहसील तिराहा, सिविल लाइन गांधी पार्क, पुलिस लाइन तिराहा,रिकाबगंज होते हुए नरेंद्रालय पर पहुंच संपन्न हुआ। शांति मार्च के मददेनजर भारी तादात में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरे से पूरे मार्च रूट पर नजर रखी जा रही थी और जिला अधिकारी अनुज कुमार झा तथा एसएससी आशीष तिवारी खुद मौके पर जुटे थे।


इस बिल के समर्थन में जुटे नेताओं ने मार्च के पूर्व जीआईसी ग्राउंड पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून तथा एनआरसी के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि यह कानून केंद्र की मोदी सरकार देश के हित में लेकर आई है। पड़ोस के देशों पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया गया और उनके साथ अत्याचार हुआ। ऐसे पीड़ित लोगों को भारत की नागरिकता देने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार ने सराहनीय काम किया है। कानून का विरोध करने वाले भाजपा की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं और वह किसी के सगे नहीं है।कांग्रेस,सपा समेत विपक्ष ने सीएए को लेकर एक भ्रम का माहौल बनाया था। अफवाह व झूठ की बुनियाद पर साजिश के तहत बनाया गया माहौल जनता के समक्ष बेनकाब हो गया। अब लोग विपक्ष की असलियत समझ गए है और देश की जनता पूरी तरह संविधान व भारतीय परम्परा के अनुरुप सीएए के साथ खड़ी है।


विशालकाय तिरंगे के साथ मार्च में शामिल लोग अपने हाथों में सीएए समर्थन की तख्तियां और तिरंगा झंडा लिए हुए थे और भारत माता की जय तथा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। विशाल शांति मार्च के माध्यम से एक और जहां भाजपा समर्थकों ने सैकड़ों की भीड़ जुटाकर नागरिकता संशोधन कानून के सर्वग्राही होने का संदेश दिया। वही विशालकाय तिरंगे तथा तिरंगा झंडे के साथ राष्ट्रीयता को उभारने की कोशिश की। प्रमुख रूप से प्रदेश के राज्य मंत्री विद्यासागर सोनकर,सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,रामचंद्र यादव,गोरखनाथ बाबा ,इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,शोभा सिंह,आरएसएस के महानगर प्रचारक अनिल, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल,महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा समेत हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

Published on:
11 Jan 2020 05:49 pm
Also Read
View All