अयोध्या

अयोध्या पहुंचे तारिक फ़तेह ने मौलानाओं को लेकर कही बड़ी बात

- मशहूर समालोचक तारिक फतेह ने कहा जामिया मिलिया जैसे संस्थानों को प्राइवेट हाथों में दे सरकार - तारिक फ़तेह ने कहा एनआरसी का विरोध करने वाले बरगलाए लोग नही बल्की साजिश का हिस्सा
2 min read
• •
Jan 22, 2020
Tariq Fateh Big Statment on Jamia Milia Islamia And Maulana
अयोध्या पहुंचे तारिक फ़तेह ने मौलानाओं को लेकर कही बड़ी बात

अयोध्या : एक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे मशहूर समालोचक और वरिष्ठ पत्रकार तारिक फतेह ने कहा कि क्या किसी ने बाबर को बरगलाया था? जो वह भारत में आकर मस्जिद बना गया। क्या उसको अयोध्या की जमीन ठेके पर मिली थी ? या फिर म्युनिसपल्टी में दी थी जमीन ? सवाल उठाया कि 1000 साल बीत गए और हम यही नहीं जान पाए कि ऐसा क्यों हुआ था? कहा कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं? इसका हमको जवाब जाना चाहिए। यह लोग गजवा ए हिंद के पोषक हैं और हिंदुस्तान के दुश्मन हैं। जामिया मिलिया जैसे संस्थानों को सरकार को प्राइवेट हाथों में दे देना चाहिए अथवा इसका अधिग्रहण कर लेना चाहिए। धार्मिक शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय और संस्थान का क्या काम ? क्या हमारे धर्म गुरुओं में किसी विश्वविद्यालय में जाकर शिक्षा ली थी?


तारिक फ़तेह ने कहा एनआरसी का विरोध करने वाले बरगलाए लोग नही बल्की साजिश का हिस्सा


अयोध्या के डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में आयोजित श्रीराम विषयक संगोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे प्रख्यात समालोचक तारिक फतेह मंगलवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर जबरिया मस्जिद बना ली गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साढ़े चार सौ सालों से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं को गाली देना अच्छी बात नहीं। जिस को गाली देना है। उसको गाली देने की लोगों को हिम्मत नहीं पड़ती, क्योंकि लोग उससे डरते हैं। राहुल और कांग्रेस को कोसने का कोई मतलब नहीं है। नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को बरगलाया नहीं गया है बल्कि यह सब साजिश के तहत हो रहा है। यह सब साजिश उन्हीं लोगों की है जो गजवा ए हिंद अर्थात भारत के खिलाफ जिहाद की बात कहते हैं।

Updated on:
22 Jan 2020 10:00 am
Published on:
22 Jan 2020 09:57 am