आजमगढ़

थिएटर ओलम्पियाड में आजमगढ़ के कलाकारों का जलवा, जीते कई खिताब

ओडिशा के कटक में आयोजित हुआ 10 दिवसीय 26वां इंडिया थिएटर ओलम्पियाड।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 2:04 AM IST
India Theater Olympiad
इंडिया थिएटर ओलम्पियाड विजेता

आजमगढ़. उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक ओडिशा द्वारा कटक में आयोजित 10 दिवसीय 26वें इंडिया थिएटर ओलम्पियाड में हुनर संस्थान आज़मगढ़ के कलाकारों जोरदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अर्जित किये। हिंदी नाटक में टीम को दूसरा स्थान मिला। अब विजेता टीम 15 सितंबर को आजमगढ़ पहुंचेगी जहां स्थानीय कलाकार उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

पिछले ओलम्पियाड में भी टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इस बार टीम को हिंदी नाटकों के वर्ग में नाटक “ समरथ के नही दोष गोंसाई “ अखिल भारतीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। नाटक के निर्देशक सुनील दत्त विश्वकर्मा को निर्देशक का दूसरा पुरस्कार, कमलेश सोनकर को अभिनेता का दूसरा पुरस्कार, जानवी श्रीवास्तव को अभिनेत्री का दूसरा, तथा नाटक के लेखक नीरज व्यास को प्रथम पुरस्कार मिला।

वही नृत्य में आधुनिक समूह नृत्य को प्रथम, जानवी श्रीवास्तव को सेमी क्लासिकल में दूसरा स्थान मिला। इस प्रकार हुनर संस्थान आज़मगढ़ के कलाकारों ने कुल 7 पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में आसाम, बंगाल, मणिपुर, गुजरात,झारखंड, विहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीशगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, के साथ साथ श्रीलंका, ईरान, बांग्लादेश, थाईलैंड, नेपाल की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद नाट्य दल ओडिशा के दर्शनिय स्थानों के भ्रमण कर 15 सितम्बर को आज़मगढ़ पहुंचेगा।

जहर निगलने से युवती समेत दो अचेत
आजमगढ़. अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुई युवती समेत दो महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी ग्राम निवासी अमर सिंह की 21 वर्षीय पुत्री मंजू ने सोमवार की रात अज्ञात कारणों से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे ईलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत युवती को रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के देवसीपुर गांव की रहने वाली सोनी देवी (26) पत्नी रामनिवास ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दिन में करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराए।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली