आजमगढ़

एटीएम कार्ड के साथ साइबर अपराधी अरेस्ट, दो किशोरियों को भगाया- आजमगढ़ क्राइम की अन्य खबरें

रानी की सराय थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को जालसाजी का शिकार बनाने वाले गिरोह...
3 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 5:39 PM IST
crime
एटीएम कार्ड के साथ साइबर अपराधी अरेस्ट, दो किशोरियों को भगाया- आजमगढ़ क्राइम की अन्य खबरें

आजमगढ़. रानी की सराय थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को जालसाजी का शिकार बनाने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक के कब्जे से नकदी व दो एटीएम कार्ड तथा बाइक बरामद किया गया है।

रानी की सराय क्षेत्र क्षेत्र क्षेत्र चक सेठवल ग्राम निवासी संजय पुत्र नंदलाल यादव गुरुवार को दिन में स्थानीय कस्बा स्थित यूबीआई के एटीएम बूथ पर धन निकासी के लिए गया था। उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने संजय का कार्ड लिया और पलक झपकते ही उसका कार्ड बदल दिया।

इस बात की जानकारी होने पर संजय द्वारा शोर मचाते देख स्थानीय लोग जुटे और एटीएम कार्ड बदलने वाले युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस के हवाले किया गया सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चंद्र मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चालीसवां गांव का निवासी बताया गया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 1850 रुपये, दो एटीएम कार्ड व बाइक बरामद किया है। इस मामले में पीड़ित संजय यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।


बहला-फुसलाकर भगाई गई दो किशोरियां, एफआईआर दर्ज
निजामाबाद व अहरौला थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई दो किशोरियों के मामले में उनके परिजनों द्वारा संबंधित थाने में एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र से गत 11 दिसम्बर को बहला फुसलाकर भगाई गई 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गुरुवार को स्थानीय थाने में फरिहां ग्राम निवासी प्रदीप पुत्र प्रकाश के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र से गत 21 दिसम्बर की सुबह अगवा की गई किशोरी के भाई ने क्षेत्र के बनहरचक मय गजड़ी ग्राम निवासी राजू पुत्र पलकधारी, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमरडीहा ग्राम निवासी सितारा देवी व एक अज्ञात के खिलाफ बहन का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फूलपुर में रेलवे गेटमैन पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

फूलपुर कोतवाली में गुरुवार को अंबारी रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेल क्रासिंग पर तैनात गेटमैन के साथ मारपीट करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अंबेडकर नगर जिले के हाजीपुर ग्राम निवासी जय प्रकाश पुत्र झिनमुन अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन पद पर कार्यरत है। गत 19 दिसंबर को वह उस रास्ते से गुजरने वाली ट्रेन को पास कराने के लिए गेट बंद कर रहा था। उसी दौरान वाहन सवार कुछ लोगों ने गेट खोलने को कहा। गेटमैन द्वारा असमर्थता जताने पर वाहन सवार लोगों ने उसे मारा पीटा। पीड़ित रेलकर्मी की तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

शराब के साथ कारोबारी धराया
सरायमीर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम क्षेत्र के पूनापोखर गांव में स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप शराब के अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को 30 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया सुहेल अहमद फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ीयार गाव का निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ सरायमीर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हादसे में घायल किसान की मौत
सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ किसान की गुरुवार की शाम ईलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसान के घर कोहराम मचा हुआ है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुज्जफरपुर गांव के पास गत 26 दिसम्बर को बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार व पेशे से किसान 45 वर्षीय कोमल यादव पुत्र वासुदेव गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन कोमल यादव ने गुरुवार की शाम ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत किसान के दो पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली