आजमगढ़

सपा विधायक ने RSS को लेकर दिया था यह बयान, अब…

भगवा सेना ने दी पाकिस्तान चले जाने की सलाह
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:18 PM IST
bjym
bjym

आजमगढ़ः संघ के लोगों के डीएनए को लेकर विवादित बयान पर भगवा सेना ने सपा विधायक नफीस अहमद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भगवा सेना सड़क पर उतर गयी है। भाजपा एवं अन्य हिंदू संगठनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सपा विधायक का पुतला फूंक कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताआनें ने कहा कि सपा विधायक को देश से माफी मांगनी चाहिए। कमलेंद्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ विधायक द्वारा की गई टिप्पणी सूबे में सौहार्द का माहौल खराब करने के उद्देश्य से की गई है। हम इनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विधायक जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, उनका विरोध जारी रहेगा।

भाजपा आइटी विभाग के प्रमुख वरूण राय ने कहा कि गोपालपुर विधायक देश को खंडित करने वाले स्वार्थी जिन्ना के विचारों से यदि सहमत है तो वह खुद उनके बनाए देश पाकिस्तान चले जाए। संघ देश भक्ति, राष्ट्रीयता व देशप्रेम सिखाता है ना कि देश को बांटने की सीख देता है। संघ के ऊपर ऐसी ओछी टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम में निखिल राय, दिप्तेश सिंह राकी, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, चन्द्रपाल सिंह, गोपाल राय, स्माइल फारूकी, विनीत सिंह रीशू, विनायक सरदार, शक्ति राय, प्रिंस राय, शौय सिंह, ऋषभ पांडेय, गौरव राय, सत्य विजय सिंह, राहुल गुप्ता, दिपांशु राय, देवी यादव, अंकुर श्रीवास्तव, रवि पांडेय, सौरभ सिंह परमार आदि शामिल थे। इसी क्रम में हिंदू हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा ने कहा कि गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने देश हित में काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जैसे संगठन के प्रति अमर्यादित बयान दिया है। इससे हिन्दूओं की भावनाएं आहत हुई है। इस वीडियों को जानबूझकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर भड़काये जाने का काम किया जा रहा है। ऐसे गैर जिम्मेदार बयान देने वाले विधायक पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए। जिन्ना जैसे देशद्रोही का समर्थन करने वाले देशद्रोही ही हो सकते है। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित लोग देश का नमक खाकर देश के साथ गद्दारी कर रहे है। जनता देश व समाज हित के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनती है लेकिन वह इससे भटक गये हैं। इनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाय, अन्यथा हिन्दू संगठन के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी हलधर दूबे, रामसकल चौहान, राजाराम मौर्य, गुड्डू मौर्या, राजकुमार मौर्य, प्रदीप मौर्या, रमेश मौर्य, जवाहिर, बलराम यादव, सौरभ गुप्ता आदि शामिल थे।


By: Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली