आजमगढ़

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार, कहा, दो हजार करोड़ का चूना लगाने की तैयारी में थी सपा सरकार

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार, कहा, दो हजार करोड़ का चूना लगाने की तैयारी में थी सपा सरकार
2 min read
• •
Jul 11, 2018
Feature image

आजमगढ़. पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मंदुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि, सपा सरकार में बिना भूमि अधिग्रहण के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का टेंडर कराया गया। यह सीधे तौर पर धन के लूट की साजिश थी। सीएम योगी ने दावा किया कि, सपा सरकार के एक्सप्रेस-वे के बजट से 2 हजार करोड़ रूपये कम में हम एक्सप्रेस-वे तैयार करेंगे।


बता दें कि, सीएम योगी 11.30 बजे हेलीकाप्टर से मंदुरी पहुंचे। उन्होंने पीएम के सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच से लेकर गैलरी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से भी वार्ता की। बैठक में कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता का मंत्र दिया। रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने पर भी चर्चा हुई।


करीब दो तक सीएम योगी मंदुरी में रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाइफ लाइन बनने वाले पूर्वांचल बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए 14 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे हैं। पूर्वांचल के विकास के लिए पीएम की यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। पीएम की सभा की तैयारियों को देखने के लिए मैं यहां आया हूं।


उन्होंने कहा कि, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा भी बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस पर होगा जो 30 महीने में बनकर तैयार होगा। इसमें फैजाबाद में एयर स्ट्रिप भी बनाई जा रही है, जिसपर लड़ाकू विमान, यात्री विमान या फिर एअर बस आसानी से उतर सकेगी।
पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिना भूमि अधिग्रहण किए हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जो टेंडर निकाला गया था, वह लूटपाट के उद्देश्य से किया गया था। उनके द्वारा जारी की गई धनराशि से दो हजार करोड़ की धनराशि से भी कम में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होगा। यह पूर्वांचल के विकास के लिए ऊंचाइयों के रास्ते तैयार करेगा।


पीएम एक्सप्रेस-वे के अलावा कोई और योजना का शिलान्यास या लोकापर्ण करेंगे के सवाल को सीएम टाल गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सीएम के साथ निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे।

input रणविजय सिंह

Published on:
11 Jul 2018 04:53 pm
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली