आजमगढ़

विशेष सचिव ने किया निरीक्षण, पीएम आवस योजना के कार्यो की खुली पोल

आवास अपूर्ण और शौचालय का पता नहीं
2 min read
• •
May 14, 2018
विशेष सचिव ने किया निरीक्षण, पीएम आवस योजना के कार्यो की खुली पोल
विशेष सचिव ने किया निरीक्षण, पीएम आवस योजना के कार्यो की खुली पोल

आजमगढ़. विशेष सचिव ग्राम्य विकास अच्छेलाल यादव ने रविवार को ग्राम पंचायत ऊदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग आधा दर्जन आवासों के निरीक्षण में एक भी पूर्ण नहीं मिले। यही नहीं एक भी आवास में अब तक शौचालय का निर्माण शुरू तक नहीं हो सका था। विशेष सचिव ने लाभार्थियों के साथ अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत ऊदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 20 आवास का आवंटन किया गया है। इसमें लगभग आधा दर्जन आवासों का विशेष सचिव ग्राम्य विकास ने निरीक्षण किया, जो अपूर्ण मिले। किसी आवास की सफाई नहीं हुई तो अभी तक फर्श भी नहीं बना था। उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि आवास की पूरी धनराशि मिल गई है कि नहीं। कहीं कोई कमीशन तो नहीं मांग रहा है। नहीं में जवाब मिलने पर विशेष सचिव ने कहा कि जब धनराशि पूरी मिल गई है तो निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं कराया जा रहा है।

इस पर कई लाभार्थियों ने समय का अभाव तो कई ने सामग्री महंगी होने की बात कही। यही नहीं किसी भी निर्माणाधीन आवास में अब तक एक भी शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। इस पर विशेष सचिव ने खंड विकास अधिकारी लालजी पटेल को निर्देशित किया कि मार्च में ही आवास निर्माण का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, जिसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद विशेष सचिव ग्राम पंचायत वजीराबाद पहुंचे, जहां आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल निगम एसके सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी विरेंद्र सोनकर, ग्राम पंचायत अधिकारी अरोवद शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी थे।

Published on:
14 May 2018 11:33 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी