आजमगढ़

UP Vidhan Sabha Election Result 2022: सहानुभूति के साथ ही जातीय ध्रुवीकरण ने कमलाकांत राजभर को दिलाई बड़ी जीत

UP Vidhan Sabha Election Result 2022 आजमगढ़ जिले की दीदारगंज सीट पर जीत हासिल करने के साथ ही कमलाकांत राजभर जिले के सबसे युवा विधायक बन गए लेकिन उन्होंने सपा के क्लीन स्विप में भी बड़ी भूमिका निभाई। कारण कि एक तरफ उनके साथ सहानुभूति थी तो उन्होंने जिले के राजभर मतदाताओं को सपा के तरफ लामबंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका लगाई।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2022, 2:01 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Vidhan Sabha Election Result 2022 यूपी में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल किया हो लेकिन आजमगढ़ की दस सीटों का परिणाम विल्कुल भी बीजेपी के पक्ष में नहीं नहीं रहा। खासबात रही कि चुनाव से पहले अखिलेश द्वारा चले गए एक दाव ने पूरा परिणाम बदल दिया है। सपा के इस दाव का असर न केवल पूरे जिले में दिखा बल्कि राजभर मतों को सपा के पक्ष में मोड़ने में भी बड़ी मदद मिली। यही वजह रही कि सपा पहली बार आजमगढ़ में क्लीन स्विप करने का कमला कर सकी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अखिलेश ने राजभर मतों का साधने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर से हाथ मिलाया था। उस समय सुखदेव ने पत्र लिखकर अखिलेश से अपने पुत्र कमलाकांत को सपा में शामिल करने की अपील की थी। कुछ दिन बाद ही सुखदेव का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने दीदारगंज विधानसभा में पूर्व विधायक आदिल शेख का टिकट काटकर कमलाकांत राजभर को मैदान में उतारा। इसका विरोध भी हुआ लेकिन अखिलेश ने अपना निर्णय नहीं बदला।

वहीं बसपा ने यहां भूपेंद्र सिंह मुन्ना और भाजपा ने डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को मैदान में उतारा। माना जा रहा था कि लड़ाई त्रिकोणीय होगी लेकिन सुखदेव के निधन के बाद उपजी सहानुभूति को सपा भुनाने में सफल रही। राजभर मतदाता दीदारगंज में खुलकर सपा के साथ खड़े हुए तो इसका प्रभाव फूलपुर पवई, मेंहनगर, लालगंज, अतरौलिया सीट पर भी देखने को मिला। कमलाकांत राजभर दीदारगंज में 73834 मत पाकर विजई रहे। यहां बीजेपी के डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को 60620 वोट मिला। जबकि भूपेंद्र सिंह मुन्ना को मात्र 46882 मत मिला। वहीं अन्य सीटों पर भी राजभर मतों की लामबंदी के कारण सपा ने बड़ी जीत हासिल की। अब कमलाकांत जिले के सबसे युवा विधायक है।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली