
बड़वानी। विधानसभा चुनावों के तहत शहर के मॉडल परिसर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती प्रारंभ की। उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीनो में डाले गए वोटों की गिनती एक साथ प्रारंभ की। इस दौरान हर दौर की गणना की घोषणा की। इस दौरान बड़वानी विधानसभा से कांग्रेस के राजन मंडलोई ने भाजपा के प्रेमसिंह पटेल को हराया। मतगणना स्थल पर सुबह 6 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में सिर्फ उन्हें ही प्रवेश करने दिया गया। जिनके पास मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए चुनाव आयोग या जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र था।
इस तरह राउंडवार हुई मतगणना
विधानसभा क्षेत्र- राउंड- प्रति राउंड इवीएम - कक्ष- टेबल
बड़वानी- 17- 21- ऑडिटोरियम हॉल- 21
सेंधवा- 15- 21- 03- 21
राजपुर- 17- 18- 03- 18
पानसेमल- 16- 18 03- 18
आंकड़ों पर नजर
विधानसभा- मतदान केंद्र- मतदान प्रतिशत
बड़वानी- 340- 72.25
सेंधवा- 305- 76.90
राजपुर- 292- 82.35
पानसेमल- 287- 77.21
जिले में कुल- 1224- 77.25
बड़वानी 17 राउंड भाजपा 0000 कांग्रेस 13837 (जीते)
राजपुर 8 राउंड- भाजपा 10404 कांग्रेस 0000
सेंधवा 8 राउंड - भाजपा 9187 कांग्रेस 8374
पानसेमल 9 राउंड - भाजपा 15625 कांग्रेस 0000