राजपुर रोड स्थित अगरबत्ती कारखाने में रविवार करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, दूर तक दिखाई दी लपटें
बड़वानी/अंजड़. जिले के अंजड़ में राजपुर रोड स्थित अगरबत्ती कारखाने में रविवार करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगते ही क्षेत्र में धुंआ फैल गया। सूचना मिलते ही अंजड़ नपा की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
आगजनी की घटना में मशीनरी ओर कच्चा माल भी चपेट में आया है। कारखाने में चारों तरफ धुआं भर गया था, जिसमें कुछ देर के लिए आग बुझाने में भी परेशानियों का सामना दमकल कर्मियों को करना पड़ा। आग की वजह से अगरबत्ती, वेस्ट मटेरियल आदि जला है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं नुकसानी का आंकलन भी नहीं हो पाया है। फैक्ट्री में आग लगने की सुचना पाते ही मालिक विनोद पाटीदार, मनोज मुकाती व अन्य मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़े...
डीजे और झांकी पर पथराव के बाद दो वर्गों के बीच जमकर हुई झड़प
सेंधवा. राम नवमीं पर नगर में उत्साह का माहौल था। हर क्षेत्र में शोभायात्रा में शामिल होने के लिए झांकियों की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच जोगवाड़ा रोड पर वर्ग विशेष द्वारा पथराव करने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों युवा वहां पहुंच गए और दोनों वर्गों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया। पथराव के दौरान सिटीजन आईटीआई बलदेव से मुजाल्दा भी घायल हुए है। वहीं एक पुलिस अधिकारी सहित दो युवकों को चोंट लगी है। ग्रामीणों के अनुसार बढग़ांव के युवा रामनवमीं की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए राम दरबार की झांकी लेकर जैसे ही जोग वाड़ा रोड पहुंचे। वहां खड़े वर्ग विशेष के युवाओं ने प्रतिमाओं पर पत्थर बरसाए। इसके बाद झांकी को नगरपालिका कॉम्प्लेक्स तक लाया गया और इसके बाद स्थिति बिगड़ गई।