42 करोड़ 37 लाख 34 हजार 650 रुपए पहुंचे बैंक खाते में - मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के भी खाते में भी पहुंची राशि
बालाघाट. जिले की तीन लाख 50 हजार 837 लाड़ली बहनों के चेहरे पर सोमवार को उस समय मुस्कान बिखेर गई जब उनके बैंक खाते में 1250 रुपए पहुंचे। यह पैसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्छ तहसील के पिपरांवा गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किया। उन्होंने इस मौके से तीन योजनाओं के दो करोड़ 64 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 3512 करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल सात लाख पांच हजार 473 हितग्राही हैं,
जिनकों इसका लाभ मिला है। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी दीपमाला सोलंकी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में जिले की तीन लाख 50 हजार 837 बहनों के खातों में 42 करोड़ 37 लाख 34 हजार 650 रुपए की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजन्तर्गत जिले के तीन लाख पांच 543 किसानों के बैंक खातों में 61 करोड़ 10 लाख 86 हजार रुपए की किस्त अंतरित की गई
। इसी तरह सामाजिक न्याय विभाग अंर्तगत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कल्याणी पेंशन, दिव्यांजन व परित्यक्ता व अन्य वर्ग के 49 हजार 93 हितग्राहियों के खातों में दो करोड़ 94 लाख 55 हजार 800 रुपए बैंक खातों में डालें गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टर सभागृह में किया गया। नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर व कलेक्टर मृणाल मीना ने तीनों योजनाओं के हितग्राहियो को सांकेतिक रूप से चैक प्रदान किए। एसडीएम गोपाल सोनी और योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहें।
जनपद पंचायत - लाड़ली बहनें किरनापुर -
38948 लांजी - 38893 बालाघाट - 38081 लालबर्रा - 37914 कटंगी - 35382 वारासिवनी - 33578 खैरलांजी - 31847 बिरसा - 27445 परसवाड़ा - 22571 बैहर - 19783
नपालिका/नपरषिद - लाड़ली बहनें बालाघाट -
9018 मलाजखंड - 5936 वारासिवनी - 3840 बैहर - 2704 कटंगी - 2464 लांजी - 2433
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तहसील -
लाभार्थी किरनापुर - 38389 लांजी - 37851 लालबर्रा - 34843 खैरलांजी - 32940 वारासिवनी - 32208 बिरसा - 23265 परसवाड़ा - 20488 बालाघाट - 20201 कटंगी - 19702 तिरोड़ी - 18875 बैहर - 17517 लामता - 9264