बालोद

राम-रावण के संवाद के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन, असत्य पर सत्य की जीत का दिया संदेश

शनिवार को जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में राज दशहरा उत्सव समिति ने धूमधाम से विजयादशमी का पर्व मनाया। राम-रावण के संवाद के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
2 min read
शनिवार को जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में राज दशहरा उत्सव समिति ने धूमधाम से विजयादशमी का पर्व मनाया। राम-रावण के संवाद के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

Vijayadashami festival शनिवार को जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में राज दशहरा उत्सव समिति ने धूमधाम से विजयादशमी का पर्व मनाया। राम-रावण के संवाद के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही असत्य पर सत्य की विजय हुई। आकर्षक आतिशबाजी की गई।

निकली राम, लक्ष्मण व रावण की शोभायात्रा

दशहरा उत्सव के दौरान बाजे-गाजे के साथ नगर के मोखाला मांझी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए भगवान राम व रावण का पात्र बने कलाकारों को मुख्य आयोजन स्थल लाया गया। विधि-विधान से भगवान राम, सीता व लक्षमण हनुमान की पूजा की गई। राम-रावण के संवाद के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। असत्य पर मत्य की विजय के बाद दशहरा पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

यह भी पढ़ें :

जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे

सरदार पटेल मैदान जय श्रीराम, जय हनुमान, लंका पति राजा रावण की जयकारे गूंजता रहा। लोगों को सोन पत्र का वितरण भी किया गया।

व्यवस्था संभालने पुलिस कर्मी जुटे

दशहरा उत्सव को देखने हजारों लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा भी व्यवस्था बनाने ने जुटे रहे।

आतिशबाजी से रौशन हुआ मैदान

कार्यक्रम शुरू होने से लेकर अंत तक रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी से मैदान रौशन हुआ। आतिशबाजी ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें :

हैरत अंगेज अखाड़ा देख लोग रह गए दंग

विजयादशमी के दौरान जय बजरंग अखाड़ा दल ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इस दौरान मलखम पर भी आकर्षक करतब दिखाया, जिसे देख लोग दंग रह गए। सभी ने कलाकारों की सराहना की।