बालोद

BREAKING: बालोद में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 12,300 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त

8 Accused Arrested: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरेदा गांव में गुंडरदेही पुलिस ने जुआ खेलते 8 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 12,300 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
BREAKING
BREAKING: बालोद में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

BREAKING: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही पुलिस ने जुआ खेलते 8 आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम गुरेदा में देवांगन भवन के पीछे की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,300 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Balod Gambling News: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुरेदा में कुछ लोग ताश की 52 पत्ती से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां कथित तौर पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 12,300 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

गुंडरदेही पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए सभी 8 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 12,300 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में गुरेदा और नांददा गांव के निवासी शामिल हैं।

  • हिमांशु देवांगन उर्फ हीरामणी (18), निवासी गुरेदा
  • दुर्वासा निषाद (52), निवासी गुरेदा
  • टेकश्वर कुंभकार (29), निवासी गुरेदा
  • महेश कुमार देशलहरे (44), निवासी नांददा
  • शैलेन्द्र कुमार देवांगन (40), निवासी नांददा
  • संजय कुमार देशलहरे (37), निवासी नांददा
  • चेलाराम सिन्हा (40), निवासी गुरेदा
  • बुधराम देवांगन (40), निवासी गुरेदा

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई बालोद पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व गुंडरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय ने किया। पुलिस टीम में एएसआई अरविंद साहू और आरक्षक पंकज ताराम, यशवंत देशमुख एवं मनीष तिवारी शामिल रहे।

Updated on:
19 Oct 2026 04:54 pm
Published on:
19 Oct 2026 04:54 pm