बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद में बड़ा उलटफेर! भाजपा और कांग्रेस को हरा निर्दलीय बना अध्यक्ष, इस पार्टी से बगावत कर लड़ा था चुनाव

CG Nikay Chunav Result 2025: नगर पंचायत अर्जुंदा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रणेश जैन ने भाजपा और कांग्रेस की रणनीति को फेल करते हुए जीत हासिल की।

2 min read
Feb 16, 2025

CG Nikay Chunav Result 2025: नगर पंचायत अर्जुंदा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रणेश जैन ने भाजपा और कांग्रेस की रणनीति को फेल करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा की पहली सूची में प्रणेश जैन को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अंतिम सूची में उनकी जगह ओसाभ प्रिंस यादव को प्रत्याशी बना दिया गया था। इसके बाद भाजपा से दो बागियों प्रणेश जैन और रोमन सोनकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। दोनों ने ही भाजपा-कांग्रेस को पछाड़ दिया।

पैसे और प्रलोभन देकर जीते जा सकते हैं चुनाव: विधायक

क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हमें जनादेश स्वीकार है और जनता का हमारे पार्षदों को पूर्ण सहयोग मिला है। नगर का चुनाव कुछ समझ में नहीं आया। पैसे और प्रलोभन देकर भी चुनाव जीते भी जा सकते हैं। आज देखने को मिला है।

भाजपा: हार पर गहनचर्चा करेगी

भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू विश्वास गुप्ता ने चुनाव के संबंध में कहा कि हमें जनादेश स्वीकार है। हमसे कहां पर चूक हुई है, इस पर गहन चर्चा करेंगें।

जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रणेश जैन उर्फ बबलू ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जनता का प्यार मिला उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

भाजपा प्रत्याशी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा चंद्राकर को 682 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ओसाभ प्रिंस यादव को 690 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रणेश जैन उर्फ बबलू को 1239 और रोमन सोनकर निर्दलीय प्रत्याशी को 764 वोट मिले। एक अन्य निर्दलीय योगेश्वर निर्मलकर को 27 वोट मिले।

वार्डों में इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की

वार्ड जीते प्रत्याशी मत पार्टी

1 ललेश्वरी निषाद 141 कांग्रेस
2 कोजम दास टंडन 93 कांग्रेस
3 थिनेश्वरी सोनकर 94 निर्दलीय
4 हेमलता ठेठवार 123 कांग्रेस
5 गिरधर लाल 78 भाजपा
6 प्रशांत टंडन 101 निर्दलीय
7 अनुभव शर्मा 101 कांग्रेस
8 नुरेन्द्र ठाकुर 96 कांग्रेस
9 राजू लाल देवांगन 94 कांग्रेस
10 कीर्ति उके 119 भाजपा
11 भोलू गुमान यादव 79 भाजपा
12 ईश्वर देवांगन 128 निर्दलीय
13 अजय सिंह ठाकुर 86 कांग्रेस
14 वंदना पारख 151 कांग्रेस
15 हेमलता देवांगन 106 कांग्रेस

Also Read
View All

अगली खबर